बीजापुर में 4 नक्सलियों का एनकाउंटर:सटीक सूचना पर गढ़ में घुसकर मारी फोर्स; शव बरामद, INSAS राइफल-SLR भी मिली, सर्च ऑपरेशन जारी

छत्तीसगढ़ में बीजापुर जिले के बासागुड़ा इलाके में शनिवार शाम को हुई मुठभेड़ में जवानों ने 4 नक्सलियों को मार गिराया है। सभी के शव, INSAS, SLR समेत बड़ी संख्या में हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए हैं। फिलहाल, जवान अब भी मौके पर ही मौजूद हैं। पुलिस के मुताबिक जिले के दक्षिण-पश्चिमी जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। हालांकि, जवानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने मुठभेड़ लोकेशन की सूचना नहीं दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस को पुख्ता इनपुट मिले थे। इसी के आधार पर सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। वहीं जब जवान नक्सलियों के ठिकाने में पहुंचे तो नक्सलियों ने जवानों को देख फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी नक्सलियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया और 4 नक्सलियों का एनकाउंटर कर दिया। 18 जुलाई को मारे गए थे 6 नक्सली इसके पहले 18 जुलाई को नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में जवानों ने 6 नक्सलियों का एनकाउंटर किया था। मुखबिर की सटीक सूचना पर सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम सर्चिंग पर निकली थी। जहां फोर्स ने माओवादियों को घेर कर मार गिराया। बारिश के मौसम में भी नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन मानसून जारी है। इस दौरान पुलिस का नक्सलियों से सामना हुआ। दोनों तरफ से फायरिंग हुई थी। जवानों ने जवाबी कार्रवाई में नक्सलियों को ढेर कर दिया। एनकाउंटर वाली जगह से AK-47 और SLR जैसे ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद हुए थे। अबूझमाड़ में 26 जून को हुई थी मुठभेड़ वहीं 5 जुलाई को बीजापुर जिले में जवानों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को ढेर किया था। जवानों ने 5 जुलाई की सुबह मारे गए नक्सली का शव और हथियार बरामद किया। इसके साथ ही नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके में ही 26 जून को जवानों ने 2 वर्दीधारी महिला नक्सलियों को मार गिराया था। दोनों के शव बरामद कर किए गए। साथ ही 315 बोर राइफल और अन्य हथियार भी बरामद हुए थे। मारे गए नक्सलियों में एरिया कमेटी मेंबर (ACM), कुतुल एरिया कमेटी मेंबर सीमा के रूप में की गई। इस पर 5 लाख का इनाम घोषित था। वहीं लिंगे उर्फ रांझू पर 1 लाख का इनाम था। रांझू पार्टी मेंबर (PM), कुटुल LOS थी। शाह की डेडलाइन, 2026 तक करेंगे नक्सलवाद का खात्मा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अगस्त 2024 और दिसंबर 2024 में छत्तीसगढ़ के रायपुर और जगदलपुर आए थे। वे यहां अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग मंचों से नक्सलियों को चेताते हुए कहा था कि हथियार डाल दें। हिंसा करोगे तो हमारे जवान निपटेंगे। वहीं उन्होंने एक डेडलाइन भी जारी की थी कि 31 मार्च 2026 तक पूरे देश से नक्सलवाद का खात्मा कर दिया जाएगा। शाह के डेडलाइन जारी करने के बाद से बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन काफी तेज हो गए हैं। ……………………………… इससे संबंधित ये खबर भी पढ़ें… नक्सलियों ने पहले कहा 400…अब बोले-357 साथी ढेर: देशभर में मारे गए माओवादियों का आंकड़ा जारी किया; बीजापुर में 2 शिक्षा दूतों की हत्या की नक्सलियों की सेंट्रल कमेटी ने देशभर में मारे गए साथियों का आंकड़ा जारी किया है। जारी बुकलेट में कहा गया है कि सालभर में देश के अलग-अलग राज्यों में उनके कुल 357 साथी मारे गए हैं, जबकि कुछ महीने पहले भी नक्सलियों के सेंट्रल कमेटी के प्रवक्ता ने लेटर जारी किया था। जिसमें डेढ़ साल में 400 से ज्यादा नक्सलियों के मारे जाने का जिक्र था। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *