बेबी एलिफेंट ने लगाई दौड़, चिंघाड़ से गूंजा इलाका VIDEO:कोरबा के पिकनिक-स्पॉट में 50 हाथियों का दल; 2 दिन पहले फसलों को रौंदा था

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा वनमंडल में 50 हाथियों का दल एक साथ देखा गया है। इस झुंड में दंतैल हाथी और बेबी एलिफेंट भी शामिल हैं। वर्तमान में हाथियों का लोकेशन झोलाघाट परिक्षेत्र में है। झोलाघाट पिकनिक स्पॉट है। यहां पहुंचे पर्यटकों ने हाथियों की मस्ती का वीडियो बना लिया। 12 अगस्त की शाम लोग पिकनिक मनाने आए थे। इस दौरान हाथी चिंघाड़ते और बेबी एलिफेंट दौड़ लगाते हुए खेलते नजर आए। इतनी बड़ी संख्या में हाथियों की मौजूदगी के बाद निगरानी बढ़ा दी गई है। 3 दिन पहले इसी दल ने बाझीबन क्षेत्र में करीब 30 किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया था। पहले देखिए ये तस्वीरें- इसके अलावा कोरबा वनमंडल के कुडमुरा और पसरखेत वन परिक्षेत्र में 30 हाथियों की मौजूदगी है। जानकारी के मुताबिक जिले में हाथियों से करीब 200 गांव प्रभावित है। 2 दिन पहले हाथियों ने बाझीबन क्षेत्र में जमकर उत्पात मचाया था। ग्रामीणों के अनुसार, देर रात हाथियों की चिंघाड़ सुनकर वे डर गए थे। एक साथ इतने हाथियों को देखकर उनके हाथ-पांव कांपने लगे थे। रात भर सभी परिवार घरों में डरे हुए थे। उन्हें चिंता थी कि कहीं हाथी गांव की तरफ न आ जाएं। वन अमला ने हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा वन विभाग के कर्मचारियों और हाथी मित्र दल ने ग्रामीणों के साथ मिलकर सुबह हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा। तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। उनका कहना है कि हाथियों का झुंड पिछले कई महीनों से इस क्षेत्र में विचरण कर रहा है। विश्व हाथी दिवस पर विशेष कार्यशाला का आयोजन हाथियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ऐतमा वन परिक्षेत्र के बुका पर्यटन स्थल में 12 अगस्त को विश्व हाथी दिवस पर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जंगली हाथियों से सुरक्षा और बचाव के उपायों पर चर्चा की गई। कार्यशाला में जनप्रतिनिधि, वन समितियों के पदाधिकारी और स्कूली बच्चे शामिल हुए। हाथियों के संरक्षण की दी जानकारी कटघोरा वनमंडल के DFO कुमार निशांत ने बताया कि मुख्यमंत्री और वन मंत्री के निर्देश पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। हाथी संरक्षण के लिए कई योजनाएं बनाई गई हैं। कोरबा वनमंडल और नोवा नेचर वेलफेयर सोसाइटी ने भी एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें विद्यार्थियों को हाथियों के संरक्षण की जानकारी दी गई। फील्ड टूर में ड्रोन तकनीक से हाथियों के विचरण को समझाया गया। ………………………….. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… हाथियों ने किसानों के फसल को किया बर्बाद…VIDEO: कोरबा में 30 किसानों की फसल को रौंदा, 46 हाथियों का झुंड का रहा विचरण कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल में 46 हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है। इस झुंड में दंतैल हाथी और बेबी एलिफेंट भी शामिल हैं। शनिवार रात हाथियों ने बाझीबन क्षेत्र में करीब 30 किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया है। जिसका वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *