रायपुर में युवा कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली:प्रदेश अध्यक्ष बोले-भाजपा पार्षद चुनाव नहीं जीत सकती,वोट चोरी से सत्ता में है,14 अगस्त से करेंगे आंदोलन

राहुल गांधी के चुनावों में धांधली के दावों के बीच प्रदेश युवा कांग्रेस ने बुधवार रात राजधानी रायपुर में मशाल रैली निकाली। छत्तीसगढ़ निर्वाचन कार्यालय को घेरने युवा कांग्रेस की रैली की शुरुआत राजीव गांधी चौक से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस मशाल रैली में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब और प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने भी हिस्सा लिया। रैली जैसे-जैसे मोतीबाग तक बढ़ी, वहां पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रैली को रोक लिया। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग पर चढ़कर आगे बढ़ने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झूमाझटकी हुई। PM मोदी की वोट चोरी की पोल राहुल गांधी ने खोली: उदयभानु रैली के दौरान उदयभानु ने कहा, पीएम मोदी की वोट चोरी की सच्चाई राहुल गांधी ने पकड़ ली है। उन्होंने कहा कि महादेवपुरा असेंबली सीट पर साफ-साफ पता चला गया है कि किस तरह से वोट चोरी करके भाजपा सरकार में आई है। उन्होंने आगे कहा, अगर भाजपा को थोड़ी-सी भी शर्म है तो उन्हें गद्दी छोड़ देनी चाहिए। इसे एक्सपोज करने के लिए युवा कांग्रेस और कांग्रेस हर जगह प्रदर्शन कर रही है। भाजपा पार्षद भी नहीं जीत सकती, वोट चुराकर बना ली सरकार: आकाश शर्मा युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा कि देश में अब तक की सबसे बड़ी वोट चोरी सामने आई है। उन्होंने कहा, हमारे युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में आज हजारों युवा सड़कों पर उतरे हैं, क्योंकि हमारा वोट चोरी किया गया है। भाजपा की सरकारें फर्जीवाड़े के सहारे चल रही हैं, चाहे वो केंद्र में हो या राज्यों में। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ विरोध नहीं, बल्कि लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। हम गली-गली जाकर जनता को बताएंगे कि कैसे नरेंद्र मोदी और भाजपा ने वोट चुराए। अब कांग्रेस का यह आंदोलन लगातार चलता रहेगा। आकाश शर्मा ने आरोप लगाया कि भाजपा के पास पार्षद का चुनाव जीतने की भी ताकत नहीं है, इसलिए ये लोग वोट चुराकर सत्ता में आते हैं। यह लोकतंत्र की सीधी हत्या है। 14 अगस्त से 15 अक्टूबर 2025 तक चलेगा आंदोलन बतादें कि ग्रेस ने लोकसभा चुनाव परिणामों में कथित अनियमितताओं और राहुल गांधी के आरोपों को आधार बनाते हुए बड़ा आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है। पार्टी ने इसे “वोट चोर, गद्दी छोड़” नाम दिया है। इसे 14 अगस्त से 15 अक्टूबर 2025 तक चरणबद्ध तरीके से चलाने का कार्यक्रम तय किया है। यह निर्णय AICC के जनरल सेक्रेटरीज़ की बैठक के बाद लिया गया। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इसकी रूपरेखा जारी की है। यह आंदोनल तीन चरणों में किया जाएगा। पहला चरण – कैंडललाइट मार्च प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी अभियान के तहत 14 अगस्त की शाम 8 बजे प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में विशाल “वोट चोर, गद्दी छोड़” कैंडल मार्च निकाला जाएगा। इसमें जिला, नगर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक और संगठन से जुड़े लोग शामिल होंगे। कांग्रेस का कहना है कि यह मार्च जनता को चुनाव में हुई गड़बड़ियों से अवगत कराने और लोकतंत्र बचाने का संदेश देने के लिए होगा। राज्यस्तरीय रैलियां निकली जाएगी इस चरण में रायपुर सहित प्रदेश के प्रमुख शहरों में विशाल राज्यस्तरीय रैलियां आयोजित की जाएंगी। इन रैलियों में कांग्रेस के राष्ट्रीय और राज्य स्तर के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। पार्टी के मुताबिक, यह प्रदर्शन के जरिए जनता को जागरूक करने के लिए किया जाएगा। राष्ट्रव्यापी हस्ताक्षर अभियान पीसीसी की ओर से जारी किए गए आदेश के मुताबिक, अंतिम चरण में कांग्रेस पूरे देश में “वोट चोर, गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान चलाएगी। पार्टी ने इस अभियान में कम से कम पांच करोड़ लोगों के हस्ताक्षर जुटाने का लक्ष्य रखा है। अभियान पूरा होने के बाद लोगों के लिए गए हस्ताक्षर राष्ट्रपति और चुनाव आयोग को सौंपे जाएंगे, ताकि जनादेश की रक्षा की मांग को मजबूती दी जा सके। पार्टी का दावा है कि यह सिर्फ राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए जन आंदोलन है। पार्टी ने सभी जिलों, ब्लॉकों और नगर इकाइयों को इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए निर्देशित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *