रायगढ़ के धरमजयगढ़ में आज CM साय का कार्यक्रम:प्रतिमा अनावरण-लोकार्पण कार्यक्रम में होंगे शामिल; 3km दायरे में नो ड्रोन फ्लाई जोन घोषित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ दौरे पर रहेंगे। CM साय का मिनट टू मिनट प्रोटोकॉल जारी हुआ है। जिसके मुताबिक, रायपुर स्थित सीएम हाउस से मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे रायपुर से पुलिस परेड ग्राउंड के लिए निकलेंगे। 10:30 बजे वे धरमजयगढ़ के लिए हेलिकॉप्टर से उड़ान भरेंगे। 11.15 बजे सीएम धरमजयगढ़ के कॉलेज मैदान हेलीपेड पहुंचेंगे। जहां कार से 11:25 बजे अटल परिसर के लिए रवाना होंगे। सीएम यहां अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा अनावरण करेंगे। जारी शेड्यूल के मुताबिक, धरमजयगढ़ के दशहरा मैदान में लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित है। सीएम यहां 11:35 में पहुंचेंगे। 11.45 बजे सांस्कृतिक गौरवगान, 12 बजे संस्कृति सेवियों माता, पुजारी, बैगा, गुनिया का अभिनंदन समारोह, 1 बजे स्व. दिलीप सिंह जूदेव की स्मृति व्याख्या आयोजित है। वहीं, 2 बजे फिर रायपुर के लिए उड़ान करेंगे। 3 किमी नो ड्रोन फ्लाई जोन घोषित धरमजयगढ़ SDM ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए हेलीपैड स्थल शासकीय कॉलेज ग्राउंड धरमजयगढ़ और पूरे कार्यक्रम स्थल के 3 किलोमीटर के आसपास को नो ड्रोन फ्लाई जोन घोषित किया गया है। सुरक्षा कारणों से इस क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने बताया कि शासकीय कॉलेज ग्राउंड को लैंडिंग और उड़ान के लिए अनुमोदित किया गया है और यह क्षेत्र टेक-ऑफ के लिए सुरक्षित व उपयुक्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *