छत्तीसगढ़ के 11 पुलिसकर्मियों को मिलेगा गैलेंट्री अवॉर्ड:रायपुर से भुनेश्वर साहू का नाम; दरभा में नक्सली हमले के बीच टीम को सुरक्षित निकाला था

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के 11 पुलिस अफसरों और कर्मियों को पुलिस वीरता पदक 2025 से सम्मानित किया जाएगा। इनमें दंतेवाड़ा में पदस्थ निरीक्षक संजय पोटाम को तीसरी बार वीरता पदक मिल रहा है। वहीं रायपुर से निरीक्षक भुनेश्वर साहू को वीरता पदक मिलेगा। इनके अलावा 17 अफसर-कर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक, भारतीय पुलिस पदक (सराहनीय सेवा), सराहनीय सुधार सेवा पदक और गृह रक्षक और नागरिक सुरक्षा पदक प्रदान किए जाएंगे। छत्तीसगढ़ से इस बार कुल 12 जिलों के अधिकारियों को अलग-अलग कैटेगरी में सम्मानित किए जाएंगे। इनमें सबसे ज्यादा 8 अधिकारी दंतेवाड़ा के हैं। अब पढ़िए रायपुर के इंस्पेक्टर भुनेश्वर साहू की वीरता कहानी छत्तीसगढ़ के निरीक्षक भुनेश्वर कुमार साहू को वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा। साहू को यह सम्मान उनके अदम्य साहस, नक्सल प्रभावित इलाकों में सफल ऑपरेशन और टीम को सुरक्षित कमांड करने के लिए दिया जा रहा है। साहू ने बताया कि 17 जून 2021 को, पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज और एसएसपी जगदलपुर के आदेश पर निरीक्षक साहू के नेतृत्व में सर्चिंग पार्टी चंदामेटा जंगल, ग्राम प्यारभाठ (थाना दरभा) के लिए रवाना हुई थी। बरसते पानी और दुर्गम पहाड़ी रास्तों से गुजरते हुए टीम 18 जून की सुबह नक्सलियों के गढ़ में पहुंची। यहां नक्सलियों की टुकड़ी ने पुलिस दल पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई फायरिंग के बीच खुद और टीम को संभालते हुए नक्सलियों से हमने आत्मसमर्पण करने को कहा। मगर लगातार हो रही फायरिंग के बीच, उन्होंने जवानों का मनोबल बढ़ाते हुए जवाबी कार्रवाई की। बता दें कि निरीक्षक साहू अब तक 25 से अधिक सफल नक्सल अभियानों का नेतृत्व कर चुके हैं। बस्तर रेंज में उनके इस योगदान को देखते हुए उन्हें 15 अगस्त 2025 को महामहिम राष्ट्रपति द्वारा वीरता पदक प्रदान किया जाएगा। ………………………….. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… छत्तीसगढ़ के 7 सबसे स्वच्छ शहरों को मिला अवॉर्ड:राष्ट्रपति के हाथों डिप्टी CM साव ने ली ट्रॉफी, इसमें अंबिकापुर-बिलासपुर, बिल्हा-पाटन और कुम्हारी शामिल छत्तीसगढ़ के 7 नगरीय निकायों को स्वच्छता के लिए प्रेसिडेंट अवॉर्ड मिला है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित सम्मान समारोह में उपमुख्यमंत्री अरुण साव को यह पुरस्कार दिया। नगर पंचायत बिल्हा को 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों में देश का सबसे स्वच्छ शहर माना गया है। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *