रायपुर में जन्माष्टमी पर इस्कॉन मंदिर में 3 दिवसीय महोत्सव:सिटी-कोतवाली के कारागार में रात 12 बजे बालगोपाल का होगा जन्म,भोग लगाने 1100KG मालपुआ तैयार

छत्तीसगढ़ के रायपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। टाटीबंध स्थित इस्कॉन में 3 दिन के लिए जन्माष्टमी महोत्सव चल रहा है। जैतूसाव मठ में भगवान को भोग लगाने के लिए 1100 किलो मालपुआ तैयार किया गया है। मठ में भजन संध्या, जन्म आरती कर राजभोग ठाकुरजी को लगाया जाएगा। वहीं, समता कॉलोनी स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर में सुबह दुग्धाभिषेक से अनुष्ठान की शुरुआत होगी। आज रात सिटी कोतवाली में जन्माष्टमी मनाई जाएगी। यहां कारागार में ठाकुरजी का जन्म होगा। वासुदेव टोकरी में उन्हें लेकर बाहर आएंगे। श्रीकृष्ण के जयकारे के बीच उन्हें सदर बाजार के गोपाल मंदिर लाया जाएगा। दूधाधारी मठ में उत्सव की तैयारी जैतूसाव मठ में उत्सव की जबरदस्ती तैयारी चल रही है। मठ में मालपुआ बनाया गया है। आज भगवान को 11 क्विंटल मालपुए का भोग लगाया जाएगा। पुरानी बस्ती के श्री जैतुसाव मठ में शनिवार रात 8 बजे से भजन संध्या की शुरुआत होगी। रात 12 बजे जन्म आरती होगी। भगवान को 11 क्विंटल मालपुआ और 51 किलो पंजीरी का भोग चढ़ाया जाएगा। रविवार को दोपहर 1 बजे राजभोग आरती कर शाम 5 बजे से प्रसाद वितरण किया जाएगा। वहीं, दूधाधारी मठ में प्रसाद के लिए धनिया की पंजीरी तैयार की जा रही है। जिसके लिए मठ के महंत डॉ. रामसुंदर दास समेत बाकी पुजारी और सेवादार जुटे हुए हैं। श्री बांके बिहारी मंदिर पेठा लाइन नयापारा स्थित 156 साल पुराने श्री बांके बिहारी मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है। यहां सुबह 8 बजे भगवान का दुग्धाभिषेक किया गया। 11 बजे से शृंगार आरती और दर्शन होगा। यहां भजन गायक कैलाश सोनी और गंगा अग्रवाल संगीतमय भजनों की प्रस्तुति देंगे। राधारास बिहारी मंदिर टाटीबंध स्थित इस्कॉन मंदिर में तीन दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव चल रहा है। आज मंदिर की विशेष सजावट की गई है। शृंगार के लिए वृंदावन और मुंबई से वस्त्र और आभूषण मंगवाए गए है। शाम 6.30 बजे लीला द स्पिरिचुअल रॉक बैंड दिल्ली और वृंदावन धाम से आए कलाकारों की टीम प्रस्तुति देगी। सुबह 11 बजे से हरिनाम कीर्तन चलेगा। सुबह 9 बजे से रात 2 बजे तक लोग दर्शन कर पाएंगे। गोपीदास मंदिर पुरानी बस्ती स्थित श्री गोपीदास मंदिर में राम नाम जप संकीर्तन का आयोजन किया गया है। मंदिर समिति के सदस्य राजेश पांडेय ने बताया कि, वृंदावन के भागवताचार्य राजवनयन शरण के सानिध्य में आज सुबह 10 बजे संकीर्तन की शुरुआत होगी, जो 17 अगस्त सुबह 10 बजे तक लगातार चलेगा। चिंताहरण हनुमान मंदिर चौबे कॉलोनी स्थित श्री चिंताहरण हनुमान मंदिर को आकर्षक फूलों से सजाया गया है। रात 8 बजे से गायक मनोज शर्मा की तरफ से भजन की प्रस्तुति दी जाएगी। श्री कृष्ण की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की जाएगी। आयोजकों ने बताया कि, सुबह से प्रसाद का वितरण और झूला उत्सव शुरू हो जाएगा। 56 भोग चढ़ाकर महाआरती इधर, समता कॉलोनी के खाटूश्याम मंदिर पूरे दिन श्याम बाबा के दर्शन होंगे। शाम 7.30 बजे से मुंबई की नम्रता करवा, अमन अग्रवाल, गोविंद दमानी लगातार रात 12.30 बजे तक भजन की प्रस्तुति देंगे। इसके बाद 56 भोग चढ़ाकर महाआरती की जाएगी। …………………………………….. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… बिलासपुर में आज रहेगी कृष्ण जन्माष्टमी की धूम:जीवंत झांकियों के साथ निकलेगी शोभायात्रा, मटकी फोड़ने निकलेगी टोलियां, मलखंभ का भी आयोजन बिलासपुर समेत छत्तीसगढ़ में शनिवार को कृष्ण जन्माष्टमी की धूम रहेगी। लोग घरों में बाल गोपाल की विशेष पूजा-आराधना करेंगे। वहीं, यादव समाज की ओर से भगवान कृष्ण की लीलाओं पर आधारित जीवंत झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *