छत्तीसगढ़ में बुधवार को साय कैबिनेट में 3 विधायक राजेश अग्रवाल, खुशवंत साहेब और गजेंद्र यादव ने मंत्री पद की शपथ ली है। इसे लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज कहा कि, मुख्यमंत्री की पसंद को दरकिनार किया गया। तीनों मंत्रियों की नियुक्ति बाहरी दबाव और सौदेबाजी से हुई है। दीपक बैज ने कहा कि, एक अडाणी की पसंद से, दूसरा संघ के दबाव में और तीसरा विधानसभा चुनाव के समय हुई सौदेबाजी के कारण मंत्री बने हैं। उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री की पसंद का कोई भी मंत्री नहीं बना है। परंपरा टूटी, फिर भी सीनियर विधायकों की उपेक्षा दीपक बैज ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में अब तक मुख्यमंत्री समेत 13 मंत्रियों की परंपरा रही है। इस बार परंपरा तोड़ते हुए 14 मंत्री बनाए गए, लेकिन फिर भी आधा दर्जन से ज्यादा विधायक मंत्री नहीं बन पाए। भाजपा सरकार ने वरिष्ठता, अनुभव और सक्रियता को दरकिनार कर दिया है। भाजपा और सरकार की उल्टी गिनती शुरू बैज ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी में नेताओं की घोर उपेक्षा हुई है। शपथ ग्रहण के बाद सरकार और भाजपा में अंतर्कलह बढ़ने वाली है। साथ ही सरकार की उल्टी गिनती आज से शुरू हो चुकी है। कहीं ऐसा ना हो जाए कि सरकार अपना कार्यकाल पूरा भी ना कर पाए। सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। अजय चंद्राकर और धरमलाल कौशिक पर तंज दीपक बैज ने कहा कि, आज तीन मंत्रियों का शपथ ग्रहण था। विधायक दल की ओर से सभी विधायकों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद अजय चंद्राकर कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। धरमलाल कौशिक प्रदेश से बाहर चले गए। यही भाजपा की अंदरूनी कलह का सबूत है। मंत्री पद की शपथ ग्रहण से ही सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। भाजपा के पुराने नेता अब अनुपयुक्त मंत्रिमंडल में 3 में से 2 पूर्व कांग्रेसी होने के सवाल पर दीपक बैज ने कहा कि, भाजपा में अपने ही बड़े और सक्रिय नेताओं को दरकिनार किया जा रहा है। भाजपा ने अजय चंद्राकर को उपयुक्त नहीं समझा, अमर अग्रवाल को नहीं समझा, धरमलाल कौशिक को नहीं समझा और न ही राजेश मूणत को समझा। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि, भाजपा में कांग्रेस से आए नेताओं को ज्यादा उपयुक्त माना जा रहा है, जबकि भाजपा के पुराने नेता अब अनुपयुक्त करार दिए जा रहे हैं। वो लोग मार्गदर्शक मंडल में चले गए हैं। …………………………………… इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… साय-मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा…लखनलाल आबकारी मंत्री बने:गजेंद्र को शिक्षा, पर्यटन-संस्कृति राजेश को, रोजगार खुशवंत संभालेंगे छत्तीसगढ़ में साय मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद मंत्रियों में विभाग का बंटवारा कर दिया गया है। लखनलाल देवांगन को आबकारी मंत्री बनाया गया है। इससे पहले यह विभाग सीएम साय के पास था। वहीं तीन नए मंत्रियों में गजेंद्र यादव को स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य विभाग दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर…
दीपक बैज बोले- अडाणी-RSS और सौदेबाजी से हुआ मंत्रिमंडल विस्तार:CM की पसंद का कोई नहीं बना मंत्री, परंपरा टूटी,सीनियर BJP विधायकों की हुई उपेक्षा

















Leave a Reply