दंतेवाड़ा में शादीशुदा महिला से रेप, फिर गलाघोंट कर हत्या:विजयादशमी के दिन घसीटकर जंगल लेकर गए;कोंडागांव में नाबालिग से दुष्कर्म, 8 महीने की प्रेग्नेंट

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक शादीशुदा महिला से रेप कर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि, महिला भांसी में नवरात्रि के 9 दिनों तक देवी की आराधना की। विजयादशमी के दिन घर जाते वक्त अज्ञात आरोपी ने उसे घसीटा, जंगल ले गया। रेप करने के बाद गला घोंटकर मार डाला है। मामला भांसी थाना क्षेत्र का है। इसके अलावा कोंडागांव में जिले में पड़ोसी युवक ने नाबालिग के साथ रेप किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। जान से मारने की धमकी देकर वह लगातार नाबालिग का यौन शोषण करता रहा, जिसके कारण पीड़िता 8 माह की गर्भवती हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला फरसगांव थाना क्षेत्र का है। केस- 1 पहला मामला दंतेवाड़ा के भांसी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, 26 वर्षीय महिला भांसी से देर रात कर घर नहीं लौटी तो, परिजन और गांव के लोग उसे ढूंढने निकले। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। महिला का मोबाइल भी बंद बता रहा था। घर से 1 किमी दूर मिली लाश शुक्रवार सुबह जब महिला के घर से लगभग 1 किमी की दूरी पर ग्रामीणों ने नग्न अवस्था में लाश देखा। उन्होंने फौरन मामले की जानकारी पुलिस और परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम जिला अस्पताल भिजवा दिया है। शव के पास से मोबाइल मिला, जो फ्लाइट मोड पर था। शरीर पर हल्के चोट के निशान इसके अलावा शरीर पर हल्के चोट के निशान हैं। हालांकि, युवती के शव की स्थिति देखकर गैंगरेप का भी अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि, पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही ये स्पष्ट हो पाएगा। इस मामले में ASP आरके बर्मन ने कहा कि, हम मामले की जांच कर रहे हैं। युवती का रेप हुआ है। गांव वालों से पूछताछ जारी है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। केस- 2 दूसरा मामला कोंडागांव के फरसगांव थाना क्षेत्र का है। जहां पड़ोसी युवक ने 10वीं क्लास की छात्रा से रेप किया है। जानकारी के मुताबिक, 2 दिसंबर 2024 को देवनाथ नेताम ने नाबालिग को बहाने से मक्का बाड़ी के पास बुलाया था। वहां उसने पहले छेड़छाड़ की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। डरा-धमकाकर कई बार किया रेप बाद में उसने कई बार डरा-धमकाकर शारीरिक शोषण किया। डरी-सहमी नाबालिग ने किसी को कुछ नहीं बताया। 2 अक्टूबर 2025 को अचानक पेट में दर्द होने लगा। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जांच के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि वह 8 माह की गर्भवती है। इसके बाद परिजनों ने तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इन धाराओं के तहत केस दर्ज फरसगांव पुलिस ने आरोपी देवनाथ नेताम के खिलाफ बीएनएस की धारा 64(2)(i)(M), 65(1), 351(3) और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत केस दर्ज कर फौरन गिरफ्तार किया। SDOP अभिनव उपाध्याय ने बताया कि परिजनों के शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया, पूछताछ में उसने जुर्म कबूल किया है। उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। …………………….. क्राइम से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… छत्तीसगढ़ की युवती को 1 लाख में UP में बेचा: MP के दलाल ने कराया सौदा, पीड़िता बोली- जबरन शादी कराई, कई बार रेप हुआ छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की एक लड़की को उत्तर प्रदेश के कानपुर में 8 जून को 3 लोगों ने 1 लाख रुपए में बेच दिया। उसकी जबरन एक युवक से 12 जून को शादी करा दी गई। युवक ने पीड़िता से कई बार रेप भी किया। जब युवती भागने की कोशिश की तो युवक ने कहा कि तुझे जाने से मार दूंगा। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *