कोंडागांव| दुर्ग में आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और जिले का नाम गौरवान्वित किया। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में 10 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक अर्जित कर बस्तर संभाग में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। पूरे बस्तर संभाग को कुल 21 स्वर्ण पदक प्राप्त हुए, जिनमें से अकेले स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय कोंडागांव के खिलाड़ियों ने 10 स्वर्ण पदक हासिल किए। विद्यालय से अंडर-17 वर्ग की स्वर्ण पदक विजेता हेमबती नाग ने राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बनाई है। उन्हें खेल के क्षेत्र में असाधारण योगदान के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के करकमलों से प्राप्त हुआ। यह उपलब्धि संभाग के लिए गौरव का क्षण रहा।
















Leave a Reply