राजधानी रायपुर में एक नर्स को चाकू से काटकर मार डाला। नर्स की लाश कमरे में खून से सनी मिली है। युवती के सीने पर और शरीर के कई हिस्सों में चोट के निशान मिले हैं। बताया जा रहा है कि बॉयफ्रेंड के साथ विवाद चल रहा था। पुलिस ने आरोपी बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। आरोपी बॉयफ्रेंड ने बताया कि युवती दूसरे लड़के से बात करती थी। इससे वह नाराज था, इसलिए उसने चाकू गोदकर हत्या कर दी। मृतिका का नाम प्रियंका दास (23) है, जो निजी अस्पताल में नर्स थी। वह मनेंद्रगढ़ की रहने वाली थी। टिकरापारा में किराए के कमरे में 3 सहेलियों के साथ रह रही थी। प्रियंका एक दिन पहले अस्पताल में ड्यूटी भी की थी। वह डे शिफ्ट में थी। वहीं मर्डर को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने सरकार को घेरा है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर लिखा कि रायपुर में नर्स की बेरहमी से हत्या, भाजपा का कुशासन बेनकाब ! नर्स प्रियंका दास की हत्या ने दिखा दिया कि भाजपा सरकार की कानून व्यवस्था सिर्फ नाम की रह गई है। अपराधी बेलगाम हैं, पुलिस लाचार, और सरकार खामोश। जनता खून में लथपथ हकीकत देख रही है और सत्ता सिर्फ बयानों में व्यस्त है। यह सिर्फ घटना नहीं, भाजपा के कुशासन की गवाही है। भाजपा का कुशासन बेनकाब हो गया है। हत्या से जुड़ी ये तस्वीरें देखिए… जानिए कैसे चला मर्डर का पता ? दरअसल, गुरुवार सुबह नाइट ड्यूटी करने के बाद प्रियंका दास की सहेली रूम पहुंची। इस दौरान प्रियंका की सहेली ने कमरे के भीतर खून से सनी लाश देखी। युवती ने अपने पड़ोसियों को सूचना दी। पड़ोसियों ने टिकरापारा पुलिस को मामले की जानकारी दी। मामले की जानकारी मिलते ही टिकरापारा पुलिस और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची। घटना स्थल से सबूत जुटाए। साथ ही लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। कमरे में चाकू से वार करने की वजह से खून ही खून बिखरा मिला है। कमरे से किसी को निकलते नहीं देखा पड़ोसियों का कहना है कि, उन्होंने किसी को भी प्रियंका के कमरे से निकलते हुए नहीं देखा। न ही लड़ाई झगड़े की कोई तेज आवाज सुनी। इससे यह साफ है कि मर्डर करने के बाद हत्यारा दूसरों की नजर से बचते हुए मौके से फरार हो गया। पुलिस को आरोपी युवक को किया गिरफ्तार ASP DR पोर्ते ने बताया कि सूचना मिलते ही टिकरापारा पुलिस मौके पर पहुंची। शव के पास चाकू मिला है, जिसे जब्त किया गया है। साथ ही एक आरोपी को गुढियारी से हिरासत में लिया गया। आरोपी दुर्गेश वर्मा ने पूछताछ में नर्स की हत्या करना कबूल किया है। युवक ने बताया कि नर्स से उसकी दोस्ती थी। लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह दूसरे लड़के से बात कर रही थी। इससे वह नाराज था। वारदात के एक दिन पहले ही उसने चाकू खरीदा था। वह नर्स से मिलने पहुंचा। दूसरे से अफेयर की बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। इस दौरान युवक ने नर्स के सीने पर चाकू घोंप दिया। कांग्रेस बोली- भाजपा का कुशासन बेनकाब वहीं मर्डर को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने सोशल मीडिया X पर लिखा कि रायपुर में नर्स की बेरहमी से हत्या, भाजपा का कुशासन बेनकाब ! नर्स प्रियंका दास की हत्या ने दिखा दिया कि भाजपा सरकार की कानून व्यवस्था सिर्फ नाम की रह गई है। अपराधी बेलगाम हैं, पुलिस लाचार, और सरकार खामोश। प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को चाकू से मार-डाला इससे कुछ दिन पहले, रायपुर के स्टेशन रोड स्थित एवॉन लॉज में नाबालिग प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड (16) ने बॉयफ्रेंड की चाकू गोदकर हत्या कर दी थी। गर्लफ्रेंड ने युवक पर 5 बार चाकू से वार किया था। गर्दन-पीठ समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान मिले थे। मामला गंज थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक मृत युवक का नाम मोहम्मद सद्दाम (20) है, जो बिहार का रहने वाला था। रायपुर के एक कॉलेज में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। युवक की हत्या करने के बाद गर्लफ्रेंड ट्रेन से अपने घर बिलासपुर भाग गई थी, लेकिन बाद में सरेंडर कर कहा कि मैंने अपने बॉयफ्रेंड को मार दिया। ……………………………………. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… रायपुर में प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को चाकू से मार-डाला: गले-पीठ पर 5 वार, मर्डर कर ट्रेन से भागी बिलासपुर, पुलिस से बोली-मैंने मार दिया रायपुर के स्टेशन रोड स्थित एवॉन लॉज में नाबालिग प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड (16) ने बॉयफ्रेंड की चाकू गोदकर हत्या कर दी। गर्लफ्रेंड ने युवक पर 5 बार चाकू से वार किया है। गर्दन-पीठ समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान मिले हैं। मामला गंज थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…
रायपुर में अफेयर के शक में नर्स को काट-डाला:बॉयफ्रेंड ने चाकू से सीने पर किया वार, बोला- दूसरे लड़के से बात करती थी

















Leave a Reply