साय कैबिनेट…छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी:25 लाख किसान, 21 क्विंटल प्रति एकड़ सीमा, 3100 में खरीदी, 6-7 दिन में भुगतान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक हुई। जिसमें धान खरीदी को लेकर कई फैसले लिए गए है। इस बार 15 नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक धान खरीदी की जाएगी। राज्य के 25 लाख से अधिक किसानों से 3100 प्रति क्विंटल की दर से खरीदी होगी। इसके अलावा, किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान की खरीदी होगी। खरीदी में पारदर्शिता और समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के लिए किसानों को उनकी राशि 6 से 7 दिनों के अंदर दी जाएगी। इससे पहले, 2024-25 के तहत 149.25 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी। राज्य में कुल 25.49 लाख से अधिक किसानों ने धान बेचा था। जिसके लिए 31 हजार 89 करोड़ का भुगतान हुआ। इस बार प्रदेश में 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की संभावना जताई जा रही है। पढ़िए साय कैबिनेट के फैसलें… ……………………………………….. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… साय कैबिनेट मीटिंग…100 स्पेशल एजुकेटर की भर्ती होगी:कर्मचारियों को मिलेगा शॉर्ट टर्म लोन, दिव्यांगजनों के लिए राहत, मुख्य सचिव ने किया पदभार ग्रहण मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता महानदी भवन में कैबिनेट बैठक हुई। इस बैठक में सभी 14 मंत्री शामिल हुए। मीटिंग में 3 प्रमुख फैसले लिए गए। दिव्यांगजन के कल्याण के लिए 24.50 करोड़ रुपए की बकाया राशि एकमुश्त चुकाने का निर्णय लिया गया है। 100 स्पेशल एजुकेटर की भर्ती करने का फैसला भी लिया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *