Advertisement

अनिल ने ठुकराया ‘धुरंधर 2’ का ऑफर, अब फिल्म का हिस्सा न बन पाने पर हुआ मलाल

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ की रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. यह मूवी 5 दिनों बाद थिएटर्स में दस्तक देने के लिए तैयार है. इस बीच अनिल कपूर ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ में कैमियो रोल ठुकरा दिया था. हालांकि, अब उन्हें इस बात का मलाल है और उन्होंने साफ तौर पर माना कि इस बेहतरीन मौके को गंवाना खुद उनका अपना ही नुकसान है.

इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में अनिल कपूर ने बताया कि आदित्य धर ने उन्हें फिल्म धुरंधर 2 में कैमियो रोल के लिए अप्रोच किया था. लेकिन, चाहकर भी वह इसका हिस्सा नहीं बन सके, क्योंकि उन्होंने अपनी डेट्स पहले से ही किसी दूसरे फिल्ममेकर को दे दी थीं. अनिल कपूर ने अपनी बात रखते हुए कहा कि उनके लिए काम के प्रति अपनी कमिटमेंट निभाना सबसे ऊपर है, फिर चाहे उसके लिए उन्हें किसी बड़े और रोमांचक प्रोजेक्ट को ही क्यों न छोड़ना पड़े.

अनिल कपूर को हो रहा पछतावा?

अनिल कपूर ने अपने फैसले पर बात करते हुए बड़े ही खुले दिल से कहा, ‘वह अब फिल्म रिलीज कर रहे हैं और यह वाकई एक शानदार फिल्म बनी है. इसमें न होना मेरा ही नुकसान है, पर कोई बात नहीं.’ उन्होंने आगे बताया कि वह इस प्रोजेक्ट का हिस्सा तो जरूर बनना चाहते थे, लेकिन किसी दूसरे डायरेक्टर को दी गई अपनी जुबान से पीछे नहीं हट सकते थे. यही वजह है कि ‘धुरंधर 2’ अनिल कपूर के हाथ से निकल गई.

संजय दत्त-अर्जुन रामपाल भी हैं फिल्म का हिस्सा

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ को लेकर माहौल पूरी तरह गरमाया हुआ है. इस फिल्म से उम्मीदें इसलिए भी आसमान पर हैं, क्योंकि इसके पहले पार्ट ने दुनियाभर में 1350 करोड़ रुपये से ज्यादा का धुआंधार कलेक्शन कर इतिहास रच दिया था. फिल्म की स्टारकास्ट भी काफी तगड़ी है, जिसमें संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे मंझे हुए कलाकार अहम किरदारों में नजर आएंगे.

19 मार्च को थिएटर्स में दस्तक देगी ‘धुरंधर 2’

रनटाइम को लेकर भी ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ चर्चा में बनी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म लगभग 3 घंटे 55 मिनट की होने वाली है, जो इसे हाल के सालों की सबसे लंबी हिंदी फिल्मों में से एक बनाती है. थिएटर्स में एडवांस बुकिंग के आंकड़ों ने अभी से रफ्तार पकड़ ली है, जिसे देख मेकर्स को पूरा भरोसा है कि यह सीक्वल भी कमाई के मामले में पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ देगा. रणवीर सिंह की यह मोस्ट अवेटेड फिल्म 19 मार्च को रिलीज होने वाली है. इसकी जसकीरत सिंह रंगी उर्फ हमजा अली मजारी के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बदले की आग में डूबा एक भारतीय जासूस है.

Link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *