Advertisement

Apple के पहले फोल्डेबल फोन में नहीं दिखेगी crease की लाइन, ऐसे दूर होगी ये प्रॉब्लम!

फोल्डेबल फोन देखने में बढ़िया तो लगते हैं लेकिन जब इन्हें ओपन किया जाता है तो बीच में क्रीज की जो लाइन दिखती है वो बहुत ही बेकार लगती है. इस समस्या को दूर करने के लिए कंपनियां काम कर रही हैं, अब Apple के पहले फोल्डेबल iPhone में भी क्रीज की समस्या का तोड़ देखने को मिल सकता है. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone फिर से सुर्खियों में है और एक नई लीक से पता चला है कि क्रीज की इस परेशानी को दूर करने के लिए कंपनी डुअल-लेयर ग्लास डिस्प्ले का इस्तेमाल कर सकती है जिससे डिस्प्ले पर दिखने वाली क्रीज कम हो सकती है.

कंपनी एक नए स्क्रीन स्ट्रक्चर पर काम कर रही है जिससे ड्यूरेबिलिटी बढ़ेगी. इसके अलावा ये फोन सेल्फ-हीलिंग स्क्रीन टेक्नोलॉजी और ड्यूरेबिलिटी के लिए रीडिजाइन किए गए हिंज का इस्तेमाल कर सकती है. इस डिवाइस में 7.8 इंच की इनर डिस्प्ले और A20 Pro चिपसेट होने की उम्मीद है.

Apple iPhone Fold Specifications (संभावित)

आईफोन फोल्ड में 7.8 इंच इनर OLED डिस्प्ले, A20 Pro चिप और 5.5 इंच आउटर डिस्प्ले हो सकती है. इसके अलावा 5500 mAh की बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी जा सकती है. एक जाने-माने टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन के मुताबिक, Apple पहले iPhone Fold में डुअल-लेयर UTG और UFG ग्लास डिजाइन का इस्तेमाल कर सकता है. Weibo पोस्ट पर चीनी भाषा से ट्रांसलेट किए गए लीक से पता चलता है कि डिस्प्ले को दो पतली ग्लास शीट के बीच रखा जा सकता है, जिससे स्क्रीन सीधे हिंज को टच नहीं करेगी. लीक्स की माने तो इससे पैनल पर दबाव कम होगा और डिवाइस की ड्यूरेबिलिटी बढ़ेगी.

iPhone Fold Price (संभावित)

कीमतों की बात करें तो, iPhone Fold की कीमत चीन में CNY 15,999 (लगभग 2,14,400 रुपए) और यूनाइटेड स्टेट्स में 1,999 डॉलर (लगभग 1,84,700 रुपए) होने की उम्मीद है. iPhone Fold के बारे में एक और लीक से पता चलता है कि Apple कंपनी Samsung से 20 मिलियन तक फोल्डेबल पैनल ऑर्डर कर सकती है, ये कंपनी के पहले फोल्डेबल iPhone की जबरदस्त डिमांड को दर्शाता है.

Link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *