Advertisement

जशपुर में श्रद्धालुओं की भीड़ में घुसी बोलेरो,3 की मौत:गणेश विसर्जन के लिए जा रहे थे श्रद्धालु, 18 घायल अंबिकापुर रेफर

जशपुर जिले के जुरूडांड में मंगलवार रात गणेश विसर्जन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की भीड़ को तेज रफ्तार बोलेरो ने रौंद दिया। हादसे में 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और करीब 20 से ज्यादा घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है। गंभीर रूप से घायल 18 ग्रामीणों को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है। यह मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम जुरूडांड के श्रद्धालु मंगलवार रात गणेश विसर्जन के लिए बाजे-गाजे के साथ निकले थे। विसर्जन में करीब 150 श्रद्धालुओं की भीड़ थी। इस दौरान रात करीब 11 बजे रायकेरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो भीड़ में घुस गई। गाड़ी ने कई श्रद्धालुओं को कुचल दिया। देखिए पहले ये तस्वीरें… तीन की मौत, कई घायल गंभीर इस हादसे में अरविंद करकेट्टा (19), विपिन प्रजापति (17) और खिरोवती यादव (32) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि 30 लोग घायल हुए हो गए। घायलों को दूसरे वाहनों की मदद से बगीचा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। हादसे में घायलों को दूसरे वाहनों की मदद से बगीचा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही जशपुर विधायक रायमुनी भगत, कलेक्टर रोहित व्यास और एसएसपी शशि मोहन बगीचा पहुंचे और घायलों से मुलाकात की। साथ ही डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए। वहीं, प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल 18 ग्रामीणों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद भीड़ ने बोलेरो ड्राइवर सुख सागर यादव को पकड़कर जमकर पीटा। मारपीट में घायल ड्राइवर को भी इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। 2021 में पत्थलगांव में हुई थी घटना साल 2021 में जिले के पत्थलगांव में ऐसी ही एक भीषण दुर्घटना हुई थी। 15 अक्टूबर को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शोभा यात्रा में गांजा से भरी एक चार पहिया वाहन बेकाबू होकर भीड़ में घुस गई थी। इस घटना में एक श्रद्धालु की मौत हो गईं थी और 12 लोग घायल हो गए थे। …………………. हादसे से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… रायपुर में कार से बुजुर्ग को कुचलने का VIDEO:टक्कर के बाद 6KM तक घसीटा, कई जगहों से उधड़ गई चमड़ी; सड़क पर बहता रहा खून रायपुर में तेज रफ्तार कार ने एक बुजुर्ग को कुचल दिया। बुजुर्ग को करीब 6 किलोमीटर तक घसीटता रहा, जिससे 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई है। हादसे के बाद रायपुर-बलौदाबाजार सड़क पर लंबी दूरी तक खून बिखरा दिख रहा है। मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *