Entertainment Archives - https://raipurnews.online/category/entertainment/ Thu, 30 Jul 2026 16:29:14 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 बुंदेली शेफ सीज़न-4 में शेफ संजय शर्मा ने चुने 11 सेमीफाइनलिस्ट https://raipurnews.online/india/bundelee-shef-seezn-4-men-shef-sanjy-shrma-ne-chune-11-semeefainlist/ Thu, 30 Jul 2026 16:29:05 +0000 https://raipurnews.online/?p=117 छतरपुर बुंदेलखंड 24×7 द्वारा आयोजित ‘बुंदेली शेफ सीज़न-4’ के क्वार्टर फिनाले का आयोजन 29 जुलाई को किया गया। प्रतियोगिता के तीनों ऑडिशन राउंड से चयनित कुल 19 प्रतिभागियों ने क्वार्टर फिनाले में हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने पारंपरिक बुंदेली व्यंजनों को नवाचार के साथ प्रस्तुत करते हुए अपनी पाक कला, रचनात्मकता और प्रस्तुति कौशल का उत्कृष्ट […]

The post बुंदेली शेफ सीज़न-4 में शेफ संजय शर्मा ने चुने 11 सेमीफाइनलिस्ट appeared first on .

]]>
छतरपुर बुंदेलखंड 24×7 द्वारा आयोजित ‘बुंदेली शेफ सीज़न-4’ के क्वार्टर फिनाले का आयोजन 29 जुलाई को किया गया। प्रतियोगिता के तीनों ऑडिशन राउंड से चयनित कुल 19 प्रतिभागियों ने क्वार्टर फिनाले में हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने पारंपरिक बुंदेली व्यंजनों को नवाचार के साथ प्रस्तुत करते हुए अपनी पाक कला, रचनात्मकता और प्रस्तुति कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

क्वार्टर फिनाले में निर्णायक की भूमिका प्रसिद्ध शेफ संजय शर्मा ने निभाई। उन्होंने प्रतिभागियों का मूल्यांकन स्वाद, प्रस्तुति, स्वच्छता, नवाचार और पाक-कौशल के आधार पर किया। प्रतियोगिता बेहद रोमांचक और कड़े मुकाबले वाली रही। सभी प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक व्यंजन प्रस्तुत किए, जिसके कारण निर्णायक के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों का चयन करना चुनौतीपूर्ण रहा।

प्रतियोगिता के परिणामस्वरूप अल्का आनंद, हनी मंसूरी, हेमा गुप्ता, नाज़मी अख्तर, नेहा गुप्ता, प्रीति शुक्ला, रितिका शर्मा, रुचि जैन, सुरुचि जैन, स्वाति जैन एवं प्रतिभा मिश्रा ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई। वहीं, बुंदेली शेफ के पहले तीनों सीज़न के रनरअप प्रतिभागियों में से नैन्सी शिवहरे का चयन वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में किया गया है। वे भी सेमीफाइनल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

बुंदेलखंड 24×7 के फाउंडर डॉ. अतुल मलिकराम ने सभी चयनित प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “बुंदेली शेफ केवल एक पाक कला प्रतियोगिता नहीं, बल्कि बुंदेलखंड की समृद्ध खानपान परंपरा, स्थानीय स्वाद और महिलाओं की प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का एक सशक्त प्रयास है। क्वार्टर फिनाले में सभी प्रतिभागियों ने जिस समर्पण, रचनात्मकता और नवाचार का परिचय दिया, वह अत्यंत सराहनीय है। प्रत्येक प्रतिभागी ने अपनी अनूठी प्रस्तुति से प्रतियोगिता को बेहद रोमांचक बना दिया। सेमीफाइनल के लिए चयनित सभी प्रतिभागियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। हमें विश्वास है कि वे आगे भी अपनी प्रतिभा से बुंदेलखंड की पाक विरासत को नई पहचान दिलाएंगी।”

आयोजकों के अनुसार, बुंदेली शेफ सीज़न-4 का सेमीफाइनल अगस्त के द्वितीय सप्ताह में आयोजित किया जाएगा, जिसमें चयनित प्रतिभागी फाइनल में अपनी जगह बनाने के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।

उल्लेखनीय है कि बुंदेली शेफ सीज़न-4 का आयोजन बुंदेलखंड 24×7 द्वारा किया जा रहा है। प्रतियोगिता के सहयोगी प्रायोजक के रूप में शुद्ध मसाला सहभागिता निभा रहा है।

The post बुंदेली शेफ सीज़न-4 में शेफ संजय शर्मा ने चुने 11 सेमीफाइनलिस्ट appeared first on .

]]>
बुंदेली शेफ सीज़न 4: तीसरे ऑडिशन में 17 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, 6 प्रतिभागी क्वार्टर फाइनल में https://raipurnews.online/india/bundelee-shef-seezn-4-teesre-odishn-men-17-prtibhaagiyon-ne-liya-hissa-6-prtibhaagee-kvartr-fainl-men/ Fri, 24 Jul 2026 13:30:20 +0000 https://raipurnews.online/?p=82 छतरपुर, जुलाई 2026: बुंदेलखंड की पारंपरिक पाक-कला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित ऑनलाइन कुकिंग प्रतियोगिता ‘बुंदेली शेफ सीज़न 4’ के तीसरे एवं अंतिम ऑडिशन का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस ऑडिशन में कुल 17 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें से 6 प्रतिभागियों ने अपने प्रदर्शन के आधार पर क्वार्टर फाइनल में […]

The post बुंदेली शेफ सीज़न 4: तीसरे ऑडिशन में 17 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, 6 प्रतिभागी क्वार्टर फाइनल में appeared first on .

]]>
छतरपुर, जुलाई 2026: बुंदेलखंड की पारंपरिक पाक-कला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित ऑनलाइन कुकिंग प्रतियोगिता ‘बुंदेली शेफ सीज़न 4’ के तीसरे एवं अंतिम ऑडिशन का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस ऑडिशन में कुल 17 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें से 6 प्रतिभागियों ने अपने प्रदर्शन के आधार पर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

चयनित प्रतिभागियों में हनी मंसूरी, प्रतिभा मिश्रा, स्वाति जैन, किस्मतुन निशा, प्रीति शुक्ला एवं शकुन मौर्य शामिल हैं। प्रतिभागियों ने बुंदेलखंड के पारंपरिक व्यंजनों को अलग-अलग शैली में प्रस्तुत किया, जिसके आधार पर निर्णायकों ने उनका मूल्यांकन किया।

तीसरे ऑडिशन के साथ ही प्रतियोगिता के तीनों ऑडिशंस पूरे हो गए हैं। अब कुल 19 प्रतिभागी क्वार्टर फाइनल में पहुँच चुकी हैं। इसके बाद प्रतियोगिता के सेमी फाइनल और ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया जाएगा, जहाँ सीज़न 4 के विजेता का चयन होगा।

बुंदेलखंड 24×7 के फाउंडर डॉ. अतुल मलिकराम ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बुंदेलखंड की पारंपरिक पाक विरासत को संरक्षित करने के साथ-साथ महिलाओं की प्रतिभा को मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि तीनों ऑडिशंस में प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी इस बात का संकेत है कि क्षेत्र की महिलाएँ अपनी पारंपरिक रेसिपीज़ को नई पहचान दिलाने के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में पहुँची सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दीं।

गौरतलब है कि प्रतियोगिता के माध्यम से बुंदेलखंड की पारंपरिक पाक-कला को व्यापक पहचान दिलाने का प्रयास लगातार किया जा रहा है। अब प्रतियोगिता के अगले चरण यानि क्वार्टर फाइनल में सभी 19 चयनित प्रतिभागियों के बीच खिताब की दौड़ और भी अधिक रोचक होने की उम्मीद है।

The post बुंदेली शेफ सीज़न 4: तीसरे ऑडिशन में 17 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, 6 प्रतिभागी क्वार्टर फाइनल में appeared first on .

]]>