Advertisement

Dhurandhar 2 box office: पहले पार्ट को धुरंधर 2 ने दिखाया ठेंगा, RRR-KGF 2 की भी कर दी छुट्टी, अब सिर्फ इन 3 फिल्मों से है पीछे

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 11: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर द रिवेंज सिनेमाघरों में अपने कलेक्शन से चौंकाती नजर आ रही है. फिल्म को रिलीज हुए अभी 2 हफ्ते भी पूरे नहीं हुए हैं और इसने अपने कलेक्शन से कई सारे रिकॉर्ड्स तोड़ डाले हैं. 11 दिन में ही इस फिल्म ने अपने पहले पार्ट के लाइफटाइम कलेक्शन का भी रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया है. फिल्म की कमाई तगड़ी हो रही है और दुनियाभर में इसका जलवा देखने को मिल रहा है. पहले पार्ट ने कई सारे रिकॉर्ड अपने नाम किए थे अब धुरंधर के दूसरे पार्ट ने उन रिकॉर्ड्स को भी चकनाचूर करना शुरू कर दिया है.

बॉलीवुड के इतिहास में इतनी जोरदार कमाई करने वाली फिल्म कभी नहीं बनी. यहां तक की साउथ की फिल्मों के मुकाबले भी धुरंधर 2 का कलेक्शन बहुत बेहतर नजर आ रहा है. फिल्म ने ऑस्कर विनिंग आर आर आर और केजीएफ चैप्टर 2 के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है. आइए जानते हैं कि 11 दिनों में धुरंधर 2 ने कैसा कोहराम मचाया है.

कितना रहा धुरंधर 2 फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

धुरंधर 2 फिल्म की बात करें तो बीते रविवार यानी रिलीज के 11वें दिन फिल्म ने सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक 68.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. इसके साथ फिल्म का भारत में 11 दिनों का नेट कलेक्शन 846.87 करोड़ रुपये का हो गया है. फिल्म के ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 11 दिन में 1011.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं विदेशों में भी इस फिल्म का डंका बजता नजर आ रहा है. फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन रिपोर्ट्स के मुताबिक 350 करोड़ रुपये का हो गया है. फिल्म ने 11 दिनों में दुनियाभर में 1361.95 करोड़ रुपये कमा लिए हैं और टॉप पर है.

धुरंधर 2 ने अपने पहले पार्ट की कर दी छुट्टी

साल 2025 में जब धुरंधर आई थी तो इस फिल्म ने एक के बाद एक कई सारे रिकॉर्ड अपने नाम किए थे. लेकिन अब धुरंधर 2 फिल्म का जलवा सिनेमाघरों में नजर आ रहा है. धुरंधर ने 100 दिनों में 1300 करोड़ का कलेक्शन किया था. लेकिन फिल्म के पार्ट 2 ने रिलीज के 11 दिनों में ही धमाल मचा दिया है और अपने पहले पार्ट के कलेक्शन को पार कर लिया है. ये अपने आप में बताता है कि इसकी कमाई कितनी जोरदार जा रही है.

साउथ की दो बड़ी फिल्मों का भी खेल तमाम

धुरंधर 2 की बात करें तो इस फिल्म ने साउथ की 2 बड़ी फिल्मों का भी काम तमाम कर दिया है. फिल्म ने ऑस्कर विनिंग आर आर आर के कलेक्शन को तो पीछे छोड़ा ही है साथ ही साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 की कमाई को भी चुटकियों में पीछे छोड़ दिया है. इसी के साथ अब धुरंधर पार्ट 2 भारत की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. वहीं अब फिल्म से आगे सिर्फ 3 फिल्में ही बची हैं जिसमें पुष्पा पार्ट 2, बाहुबली 2 और आमिर खान की दंगल शामिल है. फिलहाल धुरंधर 2 की जिस तरह की कमाई देखने को मिल रही है उससे ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म 2000 करोड़ से ज्यादा कमाएगी और भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनेगी.

https://youtu.be/Pb2KJlBGids?si=bBspOwdE9BasIU32

Link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *