Advertisement

‘धुरंधर 2’ के टिकटों के लिए मची लूट, एडवांस बुकिंग में दनादन हो रही बिक्री

रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज ने रिलीज से पहले ही कमाई के मामले में धमाल मचा रही है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म की एडवांस बुकिंग में अब तक 8 करोड़ रुपये का शानदार आंकड़ा पार कर लिया है. यह फिल्म 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इसके पेड प्रीमियर शोज 18 मार्च से ही शुरू हो जाएंगे, जिसके लिए टिकटों की भारी डिमांड देखी जा रही है.

रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है. इसके स्पेशल प्रीमियर्स की एडवांस बुकिंग ने महज कुछ ही समय में 8 करोड़ का शानदार आंकड़ा छू लिया है. आदित्य धर के डायरेक्शन में तैयार यह फिल्म 19 मार्च को ग्लोबली रिलीज होगी, हालांकि दर्शकों के लिए इसके पेड प्रीमियर शोज 18 मार्च से ही शुरू हो जाएंगे.

एडवांस बुकिंग में रिकॉर्डतोड़ हो रही बिक्री

फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई थी. सिर्फ 24 घंटों के भीतर ही ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म्स पर टिकटों की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री दर्ज की गई है. रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ की दीवानगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बुक माय शो पर महज एक दिन में फिल्म के करीब 87,810 टिकट बिक गए. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, प्रीमियर शोज की बुकिंग शुरू होते ही हर घंटे लगभग 7,500 टिकटों की बिक्री दर्ज की गई.

ग्लोबल एडवांस बुकिंग में भी छाई ‘धुरंधर 2’

वैसे यह रफ्तार हाल के समय की सबसे तेज तो नहीं है, लेकिन जानकारों का मानना है कि जैसे-जैसे रिलीज की तारीख करीब आएगी, टिकटों की मांग में और भी जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगा. ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के आंकड़ों की मानें तो बुकिंग शुरू होने के शुरुआती दो घंटों के भीतर ही फिल्म ने ग्लोबल एडवांस बुकिंग से 4 करोड़ की कमाई कर ली थी. इसमें पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस जैसे बड़े मल्टीप्लेक्स चेन्स का बड़ा योगदान रहा, जहां से करीब 35,000 टिकटों की बिक्री के साथ 2.50 करोड़ का कलेक्शन हुआ.

रिलीज से पहले ही हो गई 8 करोड़ की कमाई 

18 मार्च को होने वाले ‘धुरंधर 2’ के पेड प्रीमियर शोज के लिए फैंस के बीच गजब का उत्साह दिख रहा है, जिसकी गवाही एडवांस बुकिंग के आंकड़े दे रहे हैं. फिल्म ने अब तक एडवांस बुकिंग के जरिए 8.06 करोड़ की शानदार कमाई कर ली है. इस कलेक्शन का एक बड़ा हिस्सा हिंदी वर्जन से आया है, जिसने अकेले 7 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है. इसके अलावा अन्य भाषाओं में भी शुरुआती बुकिंग के आंकड़े जबरदस्त हैं. तेलुगु वर्जन 5 लाख, तमिल वर्जन 4 लाख, कन्नड़ वर्जन 28 हजार और मलयालम वर्जन ने 27 हजार की कमाई की है.

2500 रुपये तक पहुंच गया टिकट का दाम

हैरानी की बात यह है कि प्रीमियर शोज के मामले में फिलहाल तमिलनाडु सबसे आगे चल रहा है, जहां करीब 22 फीसदी ऑक्यूपेंसी देखी जा रही है. इसके साथ ही, कुछ शहरों में फिल्म के टिकटों की कीमतों ने भी सबका ध्यान खींचा है. खबरों के मुताबिक, ‘सुपर ब्लॉकबस्टर प्लस’ नाम का एक प्रीमियम प्राइसिंग टियर पेश किया गया है, जिसके तहत दिल्ली-एनसीआर के कुछ चुनिंदा मल्टीप्लेक्सों में प्रीव्यू टिकटों के दाम 2500 रुपये तक पहुंच गए हैं.

1300 करोड़ की हुई थी दुनियाभर में कमाई

बता दें कि आदित्य धर की ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर, 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी और देखते ही देखते यह उस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लिस्ट में शुमार हो गई. फिल्म के कलेक्शन के आंकड़ों ने हर किसी को हैरान कर दिया था. फिल्म ने भारत में 28 करोड़ की शानदार शुरुआत की थी. महज तीन दिनों के भीतर ही फिल्म ने 103 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. सिनेमाघरों में अपने सफर के अंत तक फिल्म ने भारत में 838 करोड़ की जबरदस्त कमाई की. दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर कुल 1303 करोड़ का ऐतिहासिक कारोबार किया.

Link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *