Advertisement

शराब-कोयला घोटाला केस में ACB-EOW की रेड:रायपुर में कारोबारी के घर दस्तावेज खंगाल रही टीम, बिलासपुर-दुर्ग में भी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ कोयला घोटाले और शराब घोटाले मामले में ACB-EOW की छापेमार कार्रवाई जारी है। रविवार को कोयला घोटाला मामले में रायपुर और अकलतरा में अधिकारियों ने दबिश दी है। वहीं, शराब घोटाले मामले में EOW ने रायपुर, बिलासपुर दुर्ग में छापा मारा है। जानकारी के मुताबिक, EOW ने राजधानी रायपुर में करीब 4 ठिकानों पर दबिश दी गई है। रायपुर के शिव विहार कॉलोनी स्थित में अवधेश यादव के घर भी EOW की टीम पहुंची है। अवधेश शराब कारोबार से जुड़ा हुआ है। कारोबारी के 2 ठिकानों पर टीम जांच कर रही है। घर में भी टीम दस्तावेज खंगाल रही है। 2 दिन पहले भिलाई में ED का छापा 2 दिन पहले ED ने भिलाई के हुडको और तालपुरी में राइस मिलर सुधाकर राव के घर पर भी छापेमारी की थी। यहां ED की टीम ने दस्तावेज खंगाले। बताया जा रहा है कि सुधाकर राव की भी घोटाले में संलिप्तता है। फर्जी बिल, बढ़े हुए बिलों के जरिए कमीशन और अवैध भुगतान कराने का आरोप है। खबर अपडेट की जा रही है…. …………………………………….. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… आंध्र-प्रदेश शराब घोटाला…भिलाई में राइस मिलर के घर ED रेड: मनी-लॉन्ड्रिंग केस में देश के 20 ठिकानों पर छापा, फर्जी बिल से कमीशन-अवैध भुगतान कराया आंध्र प्रदेश के कथित 3,500 करोड़ रुपए के शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED ने करीब 6 राज्यों के 20 ठिकानों पर छापेमारी की है। इनमें छत्तीसगढ़, हैदराबाद, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और दिल्ली-एनसीआर शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *