Apple Archives - https://raipurnews.online/tag/apple/ Thu, 23 Jul 2026 07:55:30 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 iPhone 17 खरीदने की सोच रहे हैं? भारत में कीमत ₹12,000 तक बढ़ सकती है, कई शहरों में स्टॉक हुआ खत्म https://raipurnews.online/business/iphone-17-khreedne-kee-soch-rhe-hain-bhaart-men-keemt-12-000-tk-bdh-sktee-hai-kee-shhron-men-st-k-huaa-khtm/ Thu, 23 Jul 2026 07:55:28 +0000 https://raipurnews.online/?p=67 अगस्त के पहले हफ्ते से बढ़ सकती हैं नई कीमतें, बढ़ती मांग और सप्लाई की कमी से बाजार में iPhone की किल्लत। नई दिल्ली: अगर आप नया iPhone 17 खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो जल्द फैसला लेना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स और टिप्स्टर की जानकारी के मुताबिक, भारत में […]

The post iPhone 17 खरीदने की सोच रहे हैं? भारत में कीमत ₹12,000 तक बढ़ सकती है, कई शहरों में स्टॉक हुआ खत्म appeared first on .

]]>
अगस्त के पहले हफ्ते से बढ़ सकती हैं नई कीमतें, बढ़ती मांग और सप्लाई की कमी से बाजार में iPhone की किल्लत।

नई दिल्ली: अगर आप नया iPhone 17 खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो जल्द फैसला लेना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स और टिप्स्टर की जानकारी के मुताबिक, भारत में iPhone 17 की कीमत अगस्त के पहले सप्ताह से करीब ₹12,000 तक बढ़ सकती है।

क्या हो सकती है नई कीमत?

टिप्सटर अभिषेक यादव के अनुसार, Apple ने अपने iPlanet डीलर्स को संकेत दिया है कि iPhone 17 की शुरुआती कीमत ₹94,990 हो सकती है, जबकि इसकी लॉन्च कीमत ₹82,990 थी। इसी तरह iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max की कीमतों में भी बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है।

कई जगहों पर स्टॉक खत्म

कीमत बढ़ने की खबरों के बाद देशभर में लोग तेजी से iPhone खरीद रहे हैं। बढ़ती मांग के चलते कई शहरों में iPhone 17 का स्टॉक खत्म होने लगा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सप्लाई चेन में रुकावट के कारण नया स्टॉक डीलर्स तक पहुंचने में देरी हो रही है।

क्यों बढ़ रही हैं कीमतें?

विशेषज्ञों के मुताबिक, RAM और Storage की बढ़ती लागत इसकी प्रमुख वजह है। AI और डेटा सेंटर इंडस्ट्री में इन कंपोनेंट्स की भारी मांग के कारण स्मार्टफोन कंपनियों की लागत बढ़ गई है। लंबे समय तक अतिरिक्त खर्च उठाने के बाद अब Apple भी इसका असर ग्राहकों तक पहुंचाने की तैयारी में है।

जापान के बाद भारत में असर

Apple हाल ही में जापान में भी iPhone की कीमतें बढ़ा चुका है। इसके बाद से भारत समेत अन्य बाजारों में भी कीमतें बढ़ने की संभावना जताई जा रही थी। इसी कारण पुराने दामों पर iPhone खरीदने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है।

हालांकि, Apple ने भारत में iPhone 17 की नई कीमतों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। ऐसे में फिलहाल यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और टिप्स्टर के दावों पर आधारित है।

The post iPhone 17 खरीदने की सोच रहे हैं? भारत में कीमत ₹12,000 तक बढ़ सकती है, कई शहरों में स्टॉक हुआ खत्म appeared first on .

]]>