Advertisement

वर्चुअल माध्यम से संपन्न हुई अपना दल (एस) की संगठन समीक्षा बैठक, मध्य प्रदेश में संगठन विस्तार पर जोर

भोपाल, 6.3.2026: होली के पावन पर्व को ध्यान में रखते हुए अपना दल (एस) की नियमित संगठन समीक्षा बैठक इस बार वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व, वर्तमान एवं निवर्तमान प्रदेश पदाधिकारियों के साथ विभिन्न जिलों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। बैठक में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। उनके साथ पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल भी जुड़े। इसके अतिरिक्त पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्य प्रदेश प्रभारी श्री आर. बी. सिंह पटेल की भी महत्वपूर्ण उपस्थिति रही। वहीं मध्य प्रदेश से पार्टी के कुछ पूर्व प्रदेश पदाधिकारियों के साथ-साथ राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए प्रदेश में संगठन की स्थिति और संभावनाओं को रेखांकित किया।

बैठक के दौरान संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने और बूथ स्तर पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने कहा कि पार्टी की ताकत उसके कार्यकर्ताओं में है और यदि बूथ स्तर तक संगठन मजबूत होगा तो पार्टी का विस्तार और प्रभाव स्वतः बढ़ेगा। उन्होंने प्रदेशों के पदाधिकारियों से समन्वय बनाकर संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने का आह्वान किया।

बैठक में उपस्थित प्रदेश पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भी अपने-अपने क्षेत्रों की गतिविधियों और संगठनात्मक कार्यों की जानकारी साझा की। साथ ही आगामी समय में सदस्यता अभियान को और तेज करने तथा समाज के सभी वर्गों तक पार्टी की नीतियों और विचारों को पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा की गई। विशेष रूप से मध्य प्रदेश में संगठन विस्तार और मजबूत राजनीतिक छवि बनाने को लेकर सकारात्मक संकेत सामने आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *