Google Pixel 10a Alternatives: गूगल ने अपना नया Google Pixel 10a भारत में लॉन्च कर दिया है. इस फोन को 49,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है. फोन में 48MP कैमरा और 5,100mAh बैटरी का सपोर्ट मिलता है. लेकिन अगर आप फोटोग्राफी और दमदार परफॉर्मेंस के शौकीन हैं. तो बाजार में कुछ ऐसे विकल्प भी मौजूद हैं जो पिक्सल 10ए को कड़ी चुनौती देते हैं. यहां हम आपको ऐसे ही 5 दमदार फोन बता रहे हैं.
Samsung Galaxy S24
इस फोन को 42 हजार रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है. इसमें Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर और 50MP + 12MP +10MP दमदार रियर कैमरा मिलता है. इसके अलावा फोन में 6.2 इंच की Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलती है. सैमसंग के इस फोन में गैलेक्सी एआई का भी सपोर्ट मिलता है.
OnePlus 15R
यदि आप दमदार कैमरा के साथ बड़ी बैटरी का सपोर्ट चाहते हैं तो यह फोन आपके लिए बेस्ट हो सकता है. इसमें 7400mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. इसके अलावा फोन में 6.83 इंच 165Hz 1.5K AMOLED डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर और 12GB तक LPDDR5X रैम का सपोर्ट है. इसमें OIS के साथ 50MP का सोनी IMX906 मेन कैमरा और 32MP सेल्फी कैमरा मिलता है. इसकी कीमत 47,999 रुपये है.
iphone 16e
Apple iPhone 16e, iPhone 16 सीरीज का सबसे किफायती मॉडल है. इसमें 6.1 इंच की OLED स्क्रीन, A18 चिप और 48 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा मिलता है. यदि आप बजट में आईफोन का मजा लेना चाहते हैं तो यह फोन आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. इसकी कीमत 52,999 रुपये है.
Samsung Galaxy S25 FE
सैमसंग गैलेक्सी S25 FE में 6.7 इंच FHD+ 120Hz डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है. इसमें Exynos 2400 चिपसेट और 4,900 mAh की बैटरी है जो 45W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP, 12MP अल्ट्रा वाइड और 8MP 3x टेलीफोटो लेंस मिलता है. फोटोग्राफी से लेकर वीडियोग्राफी तक में फोन दमदार है.
Vivo X200 FE
वीवो X200 FE इसी साल भारत में लॉन्च हुआ है. इसमें 6.31 इंच 1.5K 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 3.4GHz मीडियाटेक डाइमेंशन 9300+ प्रोसेसर और 90W चार्जिंग के साथ बड़ी 6,500mAh की बैटरी मिलती है.इसमें 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम और 50MP फ्रंट कैमरा है, जो Funtouch OS 15 पर चलता है. फोन की कीमत 54,999 रुपये है.
















Leave a Reply