Advertisement

Apple ने भारत में लॉन्च किया सबसे सस्ता iPhone 17e, मिलते हैं Pro वाले फीचर्स

Apple ने अपना अफोर्डेबल iPhone 17e भारत में लॉन्च कर दिया है. इस फोन में MagSafe सपोर्ट भी है नया प्रोसेसर दिया गया है. बता दें कि पिछले साल कंपनी ने iPhone 16e लॉन्च किया था. 

डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी

iPhone 17e में 6.1 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है. स्क्रीन HDR सपोर्ट के साथ आती है और Apple का Ceramic Shield 2 प्रोटेक्शन मिलता है, जो गिरने पर बेहतर सुरक्षा देने का दावा करता है.

डिजाइन फ्लैट एज फ्रेम के साथ आता है और एल्युमिनियम बॉडी दी गई है. पीछे ग्लास फिनिश है जो प्रीमियम लुक देता है. ये देखने में कमोबेश अपने प्रेडेसेसर जैसा ही लगता है. 

फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है, यानी पानी और धूल से सुरक्षा मिलती है. MagSafe सपोर्ट की वजह से आप मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर, वॉलेट और दूसरी एक्सेसरी सीधे पीछे अटैच कर सकते हैं.

कीमत 

iPhone 17e की शुरुआती कीमत 64,900 रुपये है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत 84,900 रुपये है. इसे ब्लैक, पिंक और व्हाइट कलर ऑप्शन्स में लॉन्च किया गया है. iPhone 17e की बिक्री 11 मार्च से होगी. इसे ऑफलाइन और ऑनलाइन खरीदा जा सकेगा.

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

iPhone 17e में नया A19 चिपसेट दिया गया है. यह 3nm प्रोसेस पर बना चिप है, जिससे बेहतर पावर एफिशिएंसी और तेज स्पीड मिलती है. Apple का दावा है कि CPU और GPU दोनों में पिछली जनरेशन के मुकाबले सुधार हुआ है. गेमिंग, वीडियो एडिटिंग और मल्टीटास्किंग में यह फोन स्मूद एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन किया गया है.

यह फोन लेटेस्ट iOS पर चलता है. इसमें नए AI फीचर्स, बेहतर Siri इंटीग्रेशन और ऑन डिवाइस प्रोसेसिंग की सुविधा मिलती है. Apple ने प्राइवेसी पर भी जोर दिया है और कई सिक्योरिटी अपडेट शामिल किए हैं. हालांकि अब भी AI बेस्ड सीरी अवेटेड है. 

कैमरा डिटेल

iPhone 17e में 48 मेगापिक्सल का मेन रियर कैमरा दिया गया है. यह हाई रेजोल्यूशन फोटो लेने के कैपेबल है और Apple की इमेज प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी के साथ आता है. इसमें 2x लॉसलेस जूम सपोर्ट मिलता है. नाइट मोड, स्मार्ट HDR और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट भी शामिल है.

फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का TrueDepth कैमरा मिलता है. यह Face ID के लिए काम करता है और सेल्फी के लिए भी बेहतर डिटेल देता है. वीडियो कॉल के दौरान बेहतर क्लैरिटी और स्टेबल फुटेज का दावा किया गया है.

बैटरी और चार्जिंग

ऐपल बैटरी पावर नहीं बताता है, लेकिन कंपनी का कहना है कि iPhone 17e पूरे दिन का बैकअप देने में सक्षम है. वीडियो प्लेबैक टाइम पिछली एंट्री लेवल iPhone से ज्यादा बताया जा रहा है.

फोन में USB-C पोर्ट दिया गया है. MagSafe वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है और फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी दी गई है.

Link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *