Advertisement

Dhurandhar 2 में रियल दाऊद की फोटो नहीं, दानिश इकबाल ने खुद दिया था पोज; यहां दिखा पीक डिटेलिंग का कमाल

धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar 2) सिनेमाघरों में रिलीज के बाद से ही खूब सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म की कास्ट, म्यूजिक से लेकर कहानी तक हर चीज चर्चा का विषय रही। इन्हीं में से एक था बड़े साहब का रोल।

फिल्म का एक यही किरदार था जिसके बारे में काफी टाइम तक उत्सुकता बनी रही और अन्य कास्ट के साथ इसे रिवील नहीं किया गया था। दर्शकों के लिए ये एक सीक्रेट की तरह था।

दीवार पर टंगी फोटो का क्या है राज?

फिल्म रिलीज होने के बाद पता चला कि यह किरदार कुख्यात अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से प्रेरित है, जिसे अभिनेता दानिश इकबाल (Danish Iqbal) ने पर्दे पर निभाया है। फिल्म में उनको बीमार बिस्तर पर लेटा हुआ दिखाया गया है और उनके पीछे दीवार पर दाऊद इब्राहिम की जवानी की एक तस्वीर टंगी है।Bade Sahab

लोगों के मन में क्या आए सवाल?

इस सीन ने कई लोगों पर गहरा प्रभाव छोड़ा, जिन्होंने घर लौटकर सोशल मीडिया पर इसके बारे में पोस्ट किया। कुछ लोग तो यह भी जानने को उत्सुक थे कि दीवार पर टंगी उस तस्वीर को क्लिक करने वाली पत्रकार शीला भट्ट को उनके काम के इस्तेमाल के लिए मुआवजा दिया गया था या नहीं।

अब, अभिनेता दानिश इकबाल ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। दानिश ने बताया कि दीवार पर टंगी तस्वीर असली नहीं बल्कि दोबारा क्लिक की गई है। इससे पहले कि आप सोचें कि इसे AI से बनाया गया है,ऐसा नहीं है। दरअसल इस तस्वीर में नजर आ रहा शख्स खुद दानिश हैं और उनको ऐसा गेटअप देते हुए करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद ये तस्वीर खींची गई है।

दानिश इकबाल ने खोल दिया राज

उन्होंने इंटरव्यू में कहा,’फिल्म में जो फोटो लगी हुई है, उसी रूप में मेरा मेकअप भी हुआ था और उस फोटो को रीक्रिएट किया गया था। उस फोटो को लेने में लगभग 2 से 3 घंटे लग गए। उस परफेक्ट एंगल को लेने में।” इकबाल ने आगे कहा, “तो वो फोटो जो लगी है उसमें मैं ही हूं।”

तस्वीर सामने आने के बाद, कई लोगों ने सोशल मीडिया पर अपने विचार साझा किए। एक सोशल मीडिया यूजर ने कहा,’मुझे तो लगा था कि यह असली तस्वीर है।’ दूसरे ने कहा, ‘वे इसे Gemini के साथ भी आसानी से कर सकते थे।’ तीसरे ने लिखा,’हमेशा की तरह, पीक डिटेलिंग।’

19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

Link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *