आजकल ज्यादातर लोग अपने स्मार्टफोन पर कवर लगाते हैं ताकि गिरने या खरोंच लगने से बच सके. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया के कई बड़े अरबपति जैसे एलन मस्क, मार्क जुकरबर्ग, सुंदर पिचई और जय-जेड अपने फोन पर कवर नहीं लगाते? उन्होंने इसके पीछे कुछ मजबूत वजहें बताई हैं.
फोन कवर लगाने के कई नुकसान हैं, जिनके बारे में आम लोग कम जानते हैं. सबसे बड़ा नुकसान ओवरहीटिंग है. जब आप फोन पर कवर लगाते हैं तो फोन की गर्मी बाहर नहीं निकल पाती.
कवर गर्मी को फंसाकर रख लेता है, जिससे फोन जल्दी गर्म हो जाता है. गर्मी बढ़ने से फोन की परफॉर्मेंस धीमी हो जाती है, बैटरी जल्दी डिस्चार्ज होती है और लंबे समय में फोन को नुकसान भी पहुंच सकता है. खासकर गर्मियों में या गेमिंग करते समय यह समस्या और बढ़ जाती है.
दूसरा नुकसान फोन की असली सुंदरता छिप जाना है. आजकल कंपनियां बहुत मेहनत से फोन का डिजाइन बनाती हैं. खास कलर, ग्लास बैक या कलर चेंजिंग पैनल. कवर लगाने से ये सारी खूबियां छिप जाती हैं और फोन अपनी पहचान खो देता है.
तीसरा नुकसान स्वच्छता से जुड़ा है. सस्ते या पुराने कवर में धूल, गंदगी और बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं. अगर आप कवर को हफ्ते में दो बार भी साफ न करें तो यह सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है.
इन नुकसानों को जानकर कई अमीर लोग कवर के बिना ही फोन इस्तेमाल करते हैं. वे फोन को सावधानी से हैंडल करते हैं, तंग जेब में नहीं रखते, चाबियों या सिक्कों के साथ नहीं रखते और सॉफ्ट क्लॉथ से साफ करते हैं.
क्या करें अगर कवर नहीं लगाना चाहते?
- फोन को हमेशा सावधानी से पकड़ें
- स्क्रीन पर टेम्पर्ड ग्लास लगाएं
- फोन को सॉफ्ट क्लॉथ या माइक्रोफाइबर से साफ करें.
- गर्मी वाले मौसम में ज्यादा गेमिंग या वीडियो देखने से बचें.
फोन कवर सुरक्षा तो देता है, लेकिन ओवरहीटिंग, बैटरी ड्रेन और गंदगी जैसी समस्याएं भी पैदा करता है.
अगर आप सावधानी बरतें तो बिना कवर के भी फोन लंबे समय तक नया और अच्छा रह सकता है. एलन मस्क और सुंदर पिचई जैसे लोग इसी तरीके को फॉलो करते हैं.


















Leave a Reply