Advertisement

AC बंद करते ही गायब हो जाती है कमरे की ठंडक? तुरंत सुधारें ये गलतियां

गर्मी का मौसम आते ही लोगों के घरों में एसी चलना शुरू हो जाता है। दरअसल, गर्मी से राहत पाने के ल‍िए एसी ही सबसे बढ़‍िया ऑप्‍शन है, लेक‍िन कई बार लाेगों की श‍िकायत होती है क‍ि हम द‍िनभर एसी चलाकर रखते हैं और जैसे ही बंद कर देते हैं, वैसे ही कमरा गर्म हाे जाता है। ये दि‍क्‍कत मेरे साथ भी होती है। ऐसे में जब कमरा गर्म हो जाता है तो फ‍िर तुरंत एसी ऑन करना पड़ता है।

इससे ब‍िजली का ब‍िल भी बढ़ता है। ऐसे में लोगों को लगता है क‍ि एसी में ही खराबी है। दरअसल, इसके पीछे एसी में खराबी नहीं बल्‍क‍ि हमारी ही कुछ गलत‍ियाें से कमरा ठंडा नहीं हो पाता है। आज हम आपको उन्‍हीं गलत‍ियों के बारे में बता रहे हैं ज‍िन्‍हें आपको सुधार लेना चाह‍िए। आइए जानते हैं-

दरवाजे और खिड़कियों में स्‍पेस होना

आमतौर पर इंडि‍यन घरों में खिड़कियों और दरवाजों के किनारों पर छोटी-छोटी दरारें होती हैं। या फ‍िर जगह ही खाली होता है। ऐसे में जब हम AC चलाते हैं तो उसकी ठंडी हवा इन्हीं रास्तों से बाहर निकलती रहती है और बाहर की गर्म हवा अंदर आती रहती है। अगर आपके कमरे में भी ऐसा है तो रबर सील, फोम स्ट्रिप या डोर सील का इस्तेमाल करके उन जगहों को भर दें।

पर्दों का इस्तेमाल न करना

अगर आपके कमरे में डायरेक्‍ट धूप आती है ताे भी कमरा ज्‍यादा गर्म हो जाता है। खासकर दोपहर के समय खिड़कियों से आने वाली धूप कमरे का टेंपरेचर बढ़ा देती है। ऐसे में जैसे ही आप एसी बंद करती हैं तो कमरा फ‍िर से गर्म लगने लगता है। तो अगर आप चाहती हैं कि AC बंद होने के बाद भी ठंडक बनी रहे, तो मोटे पर्दे, ब्लैकआउट कर्टेन या हीट रिफ्लेक्ट करने वाले पर्दों का इस्तेमाल कर सकती हैं।

AC का फिल्टर समय पर साफ न करना

गंदा फिल्टर होने से भी AC ठीक से कूल‍िंग नहीं करता है। दरअसल, जब फिल्टर में धूल जमा हो जाती है, तो हवा का फ्लो कम हो जाता है और कमरा ठीक से ठंडा नहीं होता है। इसल‍िए गर्मियों में कम से कम हर 15 से 30 दिन में फिल्टर साफ कर लें।

कमरे को ज्यादा देर तक ठंडा रखने के लिए ये टिप्स अपनाएं

  • AC को 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच चलाएं।
  • सीलिंग फैन को स्‍लो चलाएं ताक‍ि एसी की ठंडी हवा पूरे कमरे में फैल जाए।
  • दिन के समय खिड़कियां बंद रखें।
  • कमरे में बहुत ज्यादा सामान न भरें।
  • AC की सर्विसि‍ंग समय-समय पर करवाते रहें।

तो अगर आपके साथ भी ये द‍िक्‍कत होती है क‍ि घंटों एसी चलाने के बाद भी कमरे में ठंडक नहीं बन पाती है तो ऊपर बताई गई गलत‍ियों को सुधार लें। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें।

Link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *