क्या आप भी अपने आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर या Email ID को अपडेट कराना चाहते हैं? अगर हां तो अब इसके लिए आपको आधार सेवा केंद्र जाने की जरूरत नहीं है। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी UIDAI ने अपने नए Aadhaar Mobile App में कई नए फीचर्स ऐड किया है, जिनकी मदद से आप घर बैठे ही मोबाइल नंबर और Email अपडेट करने की रिक्वेस्ट डाल सकते हैं।
हालिया अपडेट के बाद तो एप का इंटरफेस भी पहले से ज्यादा बेहतर हो गया है। हालांकि कुछ फीचर्स की लोकेशन चेंज होने की वजह से कुछ यूजर्स को उन्हें ढूंढने में दिक्कत महसूस हो रही है। इसलिए आज हम आपको मोबाइल नंबर और Email अपडेट करने का आसान तरीका बताएंगे…
फ्री में अपडेट करें Email Address
UIDAI का कहना है कि एप में मोबाइल नंबर अपडेट करने का प्रोसेस पहले जैसा ही है, लेकिन अब इसका ऑप्शन Services सेक्शन में दिया गया है। जबकि 1 जुलाई 2026 से एप में Email Address ऐड और अपडेट करने की सुविधा शुरू की गई है। ये सुविधा Android और iPhone दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है। फिलहाल 6 महीने तक तो आप बिना किसी एक्स्ट्रा शुल्क के Email अपडेट कर सकते हैं।
Email एड्रेस कैसे करें अपडेट?
- फोन में Aadhaar Mobile App ओपन करें
- नीचे दिख रहे सर्विस वाले सेक्शन में जाएं।
- यहां से Email एड्रेस अपडेट वाला ऑप्शन सेलेक्ट करें।
- इसके बाद ‘Continue to update email address’ पर क्लिक करें।
- यहां अपना ईमेल ऐड करें और वेरीफाई करें।
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें?
- मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए भी Aadhaar Mobile App ओपन करें।
- इसके बाद एप के Services टैब में जाएं।
- इसके बाद Mobile Number Update ऑप्शन चुनें।
- फिर Continue to Update Mobile Number पर टैप करें।
- नया मोबाइल नंबर एंटर करें और OTP के जरिए वेरिफिकेशन पूरा करें।
- इसके बाद स्क्रीन पर दिए गए ऑथेंटिकेशन स्टेप्स फॉलो करें।
- रिक्वेस्ट सबमिट होने के बाद इसे UIDAI के पास भेज दिया जाएगा।
देनी होगी 75 रुपये फीस
हालांकि मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए आपको 75 रुपये फीस देनी होगी। आमतौर पर ये प्रोसेस पूरा होने में 10 से 15 दिन का समय लग सकता है। एप के जरिए ही अपडेट का स्टेटस भी आसानी से ट्रैक किया जा सकता है।


















Leave a Reply