नवा रायपुर | 7 जुलाई 2026
छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने राज्य प्रशासनिक सेवा (RAS) के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले करते हुए नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार कुल 19 अधिकारियों का प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरण किया गया है और उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इस फेरबदल में कई जिलों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO जिला पंचायत), अपर कलेक्टर, नगर पालिक निगम आयुक्त और अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई है। आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर आगामी आदेश तक कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रमुख तबादले
- इन्द्रजीत बर्मन को CEO जिला पंचायत सारंगढ़-बिलाईगढ़ से उप संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं बनाया गया।
- राजीव कुमार पाण्डेय को आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई से उप संचालक, उच्च शिक्षा पद पर पदस्थ किया गया।
- भारती चन्द्राकर को CEO जिला पंचायत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से अतिरिक्त प्रबंध संचालक, मार्कफेड की जिम्मेदारी मिली।
- प्रिय गोयल को आयुक्त नगर पालिक निगम धमतरी से अपर आयुक्त, भू-अभिलेख कार्यालय भेजा गया।
- अरुण कुमार वर्मा को अपर कलेक्टर उत्तर बस्तर कांकेर से आयुक्त नगर पालिक निगम धमतरी बनाया गया।
- जी.आर. मरकाम को अपर कलेक्टर मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से आयुक्त नगर पालिक निगम राजनांदगांव नियुक्त किया गया।
- विजयेंद्र सिंह को डिप्टी कलेक्टर मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से आयुक्त नगर पालिक निगम चिरमिरी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
प्रशासनिक फेरबदल का उद्देश्य विभिन्न विभागों और जिलों में कार्य व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाना बताया जा रहा है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।


















Leave a Reply