Dhurandhar 2 Digital Streaming: 2026 की सबसे बड़ी रिकॉर्ड-ब्रेकर फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ इन दिनों हर तरफ चर्चा में है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ के दूसरे पार्ट को भी दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स और प्यार मिल रहा है. फिल्म ने न सिर्फ पुराने रिकॉर्ड तोड़े बल्कि कई नए रिकॉर्ड भी बना दिए हैं. 9 मार्च, 2026 को रिलीज के बाद से ही इसकी कमाई तेजी से बढ़ती गई और अब ये 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म बन चुकी है.
खास बात ये रही कि फिल्म को ईद, उगादी, नवरेह और नवरोज जैसे बड़े त्योहारों का पूरा फायदा मिला. फिल्म ने भारत में जबरदस्त कमाई करते हिए ‘बाहुबली 2’ का घरेलू कलेक्शन रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया है, जो 1030.42 करोड़ रुपये था. वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो फिल्म ने 1653.67 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. इसी के साथ ये फिल्म 2026 की टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में अपनी जगह बना चुकी है. दर्शकों के बीच इसका क्रेज अभी भी कम नहीं हुआ है.
कब और कहां होगी स्ट्रीमिंग?
अब दर्शकों की नजर इसके OTT रिलीज पर टिकी हुई है. सामने आ रही कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये फिल्म थिएटर रन के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हो सकती है. हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है और जी न्यूज भी इस खबर की पुष्टि नहीं करता. ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्म मई 2026 के आखिरी हफ्ते या जून 2026 के पहले हफ्ते में OTT पर रिलीज हो सकती है. 3 घंटे 55 मिनट की ये फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे लंबी फिल्मों में शामिल हो चुकी है.
कितने में हुई डिजिटल स्ट्रीमिंग डील?
बजट की बात करें तो फिल्म का प्रोडक्शन करीब 250 करोड़ रुपये में हुआ है, जबकि मार्केटिंग के साथ कुल खर्च 300 से 325 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. वहीं, रणवीर सिंह ने इस फिल्म के लिए करीब 50 करोड़ रुपये फीस ली है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और ट्रेड रिपोर्ट्स की के मुताबिक, फिल्म के OTT राइट्स पहले ही 150 करोड़ रुपये में बिक चुके हैं, जिससे रिलीज से पहले ही ये फिल्म मुनाफे में आ गई थी. अब बस इसके ओटीटी पर आने का इंतजार है. जो फिल्म को सिनेमघरों में नहीं देख पाए वो ओटीटी पर आने का वेट कर रहे हैं.
फिल्म में नजर आ रही दमदार स्टारकास्ट
इस फिल्म की कहानी जसकीरत सिंह रंगी उर्फ ‘हमजा अली मजारी’ के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार रणवीर सिंह ने निभाया है. फिल्म में वो पाकिस्तान में एक अंडरकवर एजेंट के किरदार में नजर आ रहे हैं. कहानी में देशभक्ति, एक्शन और इमोशन का जबरदस्त मेल देखने को मिलता है, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखता है. स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कलाकार नजर आए हैं. सभी ने अपने किरदारों से फिल्म को और मजबूत बनाया है.


















Leave a Reply