Advertisement

Jio का धमाकेदार ब्रॉडबैंड प्लान, Netflix और Prime Lite समेत कई OTT के साथ सालभर की सुविधा

भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio अपने ग्राहकों के लिए एक खास एनुअल ब्रॉडबैंड प्लान लेकर आई है, जो इंटरनेट के साथ-साथ एंटरटेनमेंट का भी पूरा पैकेज देता है।

इस प्लान में यूजर्स को हाई-स्पीड इंटरनेट के साथ Netflix और अन्य कई OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलता है। हालांकि एकमुश्त कीमत थोड़ी ज्यादा लग सकती है, लेकिन लॉन्ग टर्म में यह प्लान काफी किफायती साबित होता है। खासकर उन यूजर्स के लिए, जो इंटरनेट और मनोरंजन दोनों का भरपूर उपयोग करते हैं।

10,656 रुपये में सालभर का प्लान

Jio का यह एनुअल ब्रॉडबैंड प्लान 10,656 रुपये में आता है, जिसमें 30 Mbps की इंटरनेट स्पीड मिलती है। अगर इसे मंथली आधार पर देखें, तो इसकी कीमत करीब 888 रुपये बैठती है। हालांकि, इस कीमत में GST शामिल नहीं है, जिससे फाइनल बिल थोड़ा बढ़ सकता है।

OTT प्लेटफॉर्म्स का पूरा पैकेज

इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसमें मिलने वाले OTT बेनिफिट्स हैं। यूजर्स को Netflix Basic, Amazon Prime Video Lite, YouTube Premium समेत कई प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलता है। इसके अलावा JioHotstar, SonyLIV, ZEE5, Discovery+ जैसे ऐप्स भी इसमें शामिल हैं, जिससे यूजर्स को एंटरटेनमेंट के लिए अलग से खर्च नहीं करना पड़ता।

डेटा और अन्य सुविधाएं

फाइबर यूजर्स को हर महीने 3.3TB तक डेटा मिलता है, जबकि AirFiber यूजर्स को 1TB डेटा दिया जाता है। साथ ही, प्लान में फ्री वॉयस कॉलिंग (लैंडलाइन के जरिए) की सुविधा भी मिलती है। हालांकि, लैंडलाइन डिवाइस अलग से खरीदना होगा।

एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी मिलेंगे

इस प्लान के साथ यूजर्स को 30 दिनों की अतिरिक्त सर्विस फ्री में दी जाती है। इसके अलावा 1000 से ज्यादा टीवी चैनल्स का एक्सेस भी मिलता है, जिससे यह प्लान इंटरनेट के साथ फुल एंटरटेनमेंट पैकेज बन जाता है।

Link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *