अगर आप भी फिल्मों और वेब सीरीज के शौकीन हैं, तो आप जानते होंगे कि अलग-अलग OTT प्लेटफॉर्म्स जैसे Sony LIV, Lionsgate Play का सब्सक्रिप्शन लेने में हर महीने जेब कितनी ढीली हो जाती है. लेकिन भारत की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी Airtel ने अपने यूजर्स को एक ऐसा तगड़ा सरप्राइज दिया है, जिसे सुनकर आप खुशी से झूम उठेंगे. एयरटेल ने अपने ‘Xstream Play Premium’ सर्विस को एक बेहद किफायती दाम पर री-लॉन्च किया है. अब आपको 20 से ज्यादा बड़े ओटीटी ऐप्स का मजा लेने के लिए सैकड़ों रुपये खर्च नहीं करने होंगे, क्योंकि यह सब कुछ अब आपको मिलने वाला है सिर्फ ₹99 में. आइए जानते हैं इस धांसू प्लान की पूरी डिटेल.
सिर्फ ₹99 में एंटरटेनमेंट का फुल डोज
Airtel ने मार्केट में चल रही ओटीटी की जंग को और तेज कर दिया है. कंपनी ने अपने Airtel Xstream Play Premium का मंथली पैक अब मात्र 99 रुपये में पेश कर दिया है. इस प्लान को खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है जो कम बजट में बेहतरीन कंटेंट देखना चाहते हैं. इस छोटे से रिचार्ज में यूजर्स को जो वैल्यू मिल रही है, उसने बाकी सभी कंपटीटर्स की नींद उड़ा दी है.
Sony LIV समेत मिलेंगे 20 से ज्यादा ऐप्स
इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें आपको किसी एक या दो नहीं, बल्कि पूरे 20 से ज्यादा प्रीमियम OTT ऐप्स का बंडल मिलता है. सबसे बड़ा आकर्षण इसमें ‘Sony LIV’ का मिलना है, जिसके लिए लोग अलग से महंगा सब्सक्रिप्शन लेते हैं. इसके अलावा इस लिस्ट में Fancode, Lionsgate Play, Eros Now, ShemarooMe, और Hungama Play जैसे कई बड़े और पॉपुलर प्लेटफॉर्म्स शामिल हैं. यानी एक सिंगल सब्सक्रिप्शन से आपका पूरा परिवार अपनी पसंद का कंटेंट देख सकता है.
एक ही ऐप में सब कुछ उपलब्ध
अक्सर यूजर्स को अलग-अलग शो देखने के लिए फोन में 10 तरह के ऐप्स डाउनलोड करने पड़ते हैं, जिससे फोन की मेमोरी भी भर जाती है. एयरटेल ने इसका भी परफेक्ट इलाज निकाला है. आपको इन सभी 20 ऐप्स का कंटेंट देखने के लिए अलग से कोई ऐप डाउनलोड नहीं करना है. यह सारा कंटेंट आपको सीधे ‘Airtel Xstream Play’ ऐप के अंदर ही मिल जाएगा. आपको बस इस ऐप को लॉगिन करना है और आपका काम हो गया.
टीवी और लैपटॉप पर भी देख सकेंगे
यह ₹99 वाला प्लान सिर्फ मोबाइल स्क्रीन तक सीमित नहीं है. आप इस सब्सक्रिप्शन के जरिए अपने स्मार्ट टीवी, लैपटॉप, टैबलेट या कंप्यूटर पर भी अपनी पसंदीदा फिल्में और लाइव स्पोर्ट्स देख सकते हैं. अगर आपके घर में एयरटेल का एक्सस्ट्रीम सेट-टॉप बॉक्स या एंड्रॉइड टीवी है, तो बड़े पर्दे पर हाई-क्वालिटी कंटेंट देखने का मजा दोगुना हो जाएगा.


















Leave a Reply