रायपुर, 5 जून 2026, छत्तीसगढ़ महिला क्रिकेट समिति द्वारा 6 एवं 7 जून 2026 को रायपुर के नेताजी सुभाष स्टेडियम, मोती बाग में दो दिवसीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में प्रदेश की कुल 8 टीमें भाग लेंगी।
समिति की संस्थापक एवं अध्यक्ष किरण गोल्हानी ने रायपुर प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ में महिला क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा खेल भावना और अनुशासन को बढ़ावा देना है।
प्रतियोगिता में विजेता टीम को ₹21,000 तथा उपविजेता टीम को ₹11,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इसके अलावा ऑलराउंडर, बेस्ट बॉलर और बेस्ट कैचर जैसे व्यक्तिगत पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में त्र्यंबक शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में आरती शर्मा उपस्थित रहेंगी।
प्रेस वार्ता के दौरान समिति की अध्यक्ष किरण गोल्हानी ने प्रदेशवासियों से महिला खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने और महिला खेलों को आगे बढ़ाने के इस अभियान में सहयोग देने की अपील की।
प्रेस वार्ता में उपाध्यक्ष अनीता विश्वकर्मा, सचिव तामेश्वरी पुष्पम, सह सचिव कांति सिंह, संगठन सचिव सुनीता यादव, कार्यालय प्रभारी डॉ. शारदा, अधिवक्ता गायत्री साहू, कोषाध्यक्ष मनीष साहू सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


















Leave a Reply