Advertisement

छत्तीसगढ़ महिला क्रिकेट समिति बनी राज्य स्तरीय रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता की चैंपियन

रायपुर, 7 जून 2026, सुभाष स्टेडियम, रायपुर में छत्तीसगढ़ महिला क्रिकेट समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय रात्रिकालीन महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का सफल समापन हुआ। रोमांचक मुकाबलों के बाद छत्तीसगढ़ महिला क्रिकेट समिति ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।

प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में छत्तीसगढ़ महिला क्रिकेट समिति ने डायमंड डिवॉस इलेवन, बिलासपुर को 33 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए समिति की टीम ने 8 ओवर में 83 रन बनाए, जिसके जवाब में बिलासपुर की टीम 50 रन ही बना सकी।

दूसरे सेमीफाइनल में रमेश क्रिकेट वूमेंस पावर और लाइंस पैंतीस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। रमेश क्रिकेट वूमेंस पावर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 रन बनाए। जवाब में लाइंस पैंतीस की टीम 48 रन तक ही पहुंच सकी और रमेश क्रिकेट वूमेंस पावर ने 2 रन से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।

फाइनल मुकाबले में छत्तीसगढ़ महिला क्रिकेट समिति और रमेश क्रिकेट वूमेंस पावर आमने-सामने थीं। छत्तीसगढ़ महिला क्रिकेट समिति ने निर्धारित 8 ओवर में 69 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रमेश क्रिकेट वूमेंस पावर की टीम 62 रन ही बना सकी। इस प्रकार छत्तीसगढ़ महिला क्रिकेट समिति ने 7 रन से जीत हासिल कर प्रतियोगिता की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

समापन समारोह में श्री प्रदीप साहू (संयुक्त सचिव, छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ), श्री संदीप चंद्राकर (ट्रस्टी, श्री राम मंदिर जामगांव आर) एवं श्री योगेंद्र गोस्वामी (संस्थापक, छत्तीसगढ़ दस्तक) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं सम्मान प्रदान किया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ महिला क्रिकेट समिति की संस्थापक एवं अध्यक्ष किरण गोल्हानी, उपाध्यक्ष अनीता विश्वकर्मा, सचिव तामेश्वरी पुशाम, सहसचिव कुंती सिंह, विधि सलाहकार अधिवक्ता गायत्री साहू, कोषाध्यक्ष मनीषा साहू, संगठन सचिव सुनीता यादव, डॉ. शारदा, तथा सदस्य दीपिका वैरागड़े, राशि मोटवानी, रीता कर्मकार एवं सीमा शिव सहित अन्य पदाधिकारी एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।

समिति की संस्थापक एवं अध्यक्ष किरण गोल्हानी ने कहा कि महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए भविष्य में भी इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन लगातार किया जाता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *