छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष बता दिया। उन्होंने एक्स पर लिखा कि ‘प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष भाई देवेंद्र यादव को स्नेह और शुभकामनाओं के लिए आभार।’ सोशल मीडिया पर इस पोस्ट के बाद सियासी पारा हाई है। बीजेपी ने पूछा कि इस नियुक्ति की जानकारी क्या सिर्फ दीपक बैज को ही है, क्या यह कांग्रेस के आलाकमान या गांधी परिवार के निर्देश पर किया गया है?। जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का 14 जुलाई को जन्मदिन था। इस दौरान दीपक बैज को देवेंद्र यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भैया दीपक बैज को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं ! इस पर दीपक बैज ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष भाई @Devendra_1925, आपके स्नेह और शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार लिख दिया। अब ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि कुछ घंटों के बाद पोस्ट को डिलीट कर दिया गया। बीजेपी ने पूछा– क्या यह गांधी परिवार का आदेश है ? पोस्ट हटाए जाने के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर तंज कसा है। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने पूछा कि इस नियुक्ति की जानकारी क्या सिर्फ दीपक बैज को ही है? क्या यह कांग्रेस के आलाकमान या गांधी परिवार के निर्देश पर किया गया? उन्होंने आगे पूछा कि क्या इसकी जानकारी भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव और चरणदास महंत को भी नहीं है? प्रदेश की जनता के बीच में ऐसे तमाम सवाल उठ रहे हैं ? कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई के बीच में जो कार्य दीपक बैज ने किया है, उसके बारे में जानकारी उन्हें प्रदेश की जनता को देनी चाहिए। BJP वाले चुनाव में मतदाताओं को विनम्र श्रद्धांजलि दे रहे थे कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता धनंजय ठाकुर ने कहा कि BJP वालों को अपनी पार्टी के नेताओं के बयान को याद करना चाहिए। चुनाव के दौरान मतदाताओं को विनम्र श्रद्धांजलि दे रहे हैं। भाषण में ये कह रहे हैं कि पहलगाम आतंकी हमला मोदी के नेतृत्व में हुआ है। ऐसे लोग हमें आईना न दिखाएं। खुद के गिरेबां में झांके। लिपिक त्रुटि हुई है, हम उसे स्वीकार करते हैं। असल मायने में यह है कि दीपक बैज के आक्रामकता के आगे भाजपा के लोग भयभीत हैं। दीपक बैज प्रदेश अध्यक्ष के रूप में लगातार साय सरकार की नाकामियों पर हमला कर रहे हैं। खाद-बीज को लेकर किसानों के लिए लड़ रहे हैं। युवाओं के लिए रोजगार की लड़ाई लड़ रहे हैं। जिस प्रकार से अडानी को जंगल बेचा गया है और जंगल की कटाई हो रही है। बैज उसका विरोध कर रहे हैं। बैज ने एक दिन पहले ही राजीव भवन में जन्मदिन मनाया बता दें कि दीपक बैज एक दिन पहले ही यानी 13 जुलाई को राजीव भवन में जन्मदिन मना चुके थे। वह राहुल गांधी की बैठक में शामिल होने दिल्ली गए थे। केक काटने के दौरान पूर्व सीएम भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत, देवेंद्र यादव समेत कई नेता मौजूद रहे। सभी ने उन्हें जन्म दिन की बधाई दी थी। …………………………………………. इससे जुड़़ी ये खबर भी पढ़ें छत्तीसगढ़ कांग्रेस में 2 कार्यकारी अध्यक्ष का फॉर्मूला:जातीय-क्षेत्रीय समीकरण साधने की रणनीति; दावेदारों की रेस में ST से फूलोदेवी, OBC से उमेश सबसे आगे छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी हो रही है। लगातार चुनावी हार के बाद नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज हो गई है। साथ ही नए चीफ के साथ दो कार्यकारी अध्यक्षों के फॉर्मूले पर भी गंभीरता से विचार हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर…
बैज ने देवेंद्र यादव को बताया PCC कार्यकारी अध्यक्ष:सोशल मीडिया से पोस्ट कुछ घंटों में किया डिलीट, BJP बोली-क्या गांधी परिवार ने निर्देश दिया

















Leave a Reply