भास्कर न्यूज | राजनांदगांव अंबागढ़ चौकी इलाके से तेंदुए के लौटने के बाद कोहका में हाथी ने दस्तक दी है। उत्तर मानपुर परिक्षेत्र के कोहका के जंगल में दंतैल हाथी देखा गया है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। इसके बाद वन अमले ने इलाके का मुआयना किया। डीएफओ दिनेश पटेल ने हाथी के विचरण की पुष्टि की है। मौके पर पहुंचे वन अमले को हाथी के फुटप्रिंट व मल भी बरामद हुआ है। हालांकि हाथी एक से अधिक संख्या में हैं, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। वन विभाग ने बताया कि महाराष्ट्र बॉर्डर से लगे कोहका के जंगल में कुछ ग्रामीणों ने दंतैल हाथी को विचरण करते देखा है। वन अमला भी सोमवार सुबह इलाके में पहुंचा, लेकिन हाथी नहीं दिखा। हालाकि इस हिस्से से वन अमले ने हाथी के फुटप्रिंट की तस्वीरें ली है। जिसके बाद निगरानी तेज कर दी गई है। आशंका है कि महाराष्ट्र की ओर से हाथी विचरण करते हुए कोहका के जंगल में पहुंचा है। इसके बाद भी कई बार इस हिस्से में दंतैल हाथी विचरण करते पहुंच चुका है। लोगों को अलर्ट किया गया है। वहीं हाथी को देख शोर नहीं मचाने की समझाइश दी गई है। हाथी ने अब तक नुकसान नहीं पहुंचाया है।
कोहका के जंगल में दंतैल हाथी की दस्तक, फुटप्रिंट और मल भी मिला

















Leave a Reply