सालों से मरम्मत नहीं, 30 हजार की आबादी परेशान:लवन-खरतोरा, पलारी-रोहांसी और अमेठी रोहासी मार्ग जर्जर; गड्ढों में भरा बारिश का पानी

बलौदाबाजार जिले के पलारी इलाके की सड़कें मरम्मत के अभाव में पहले से ही बदहाल हैं। अब बारिश के कारण स्थिति और भी खराब हो गई है। लोगों को चलना तक मुश्किल हो गया है। लवन-खरतोरा, पलारी-रोहांसी और अमेठी रोहासी मार्ग सहित क्षेत्र की प्रमुख सड़कों की जर्जर हालत ने करीब 30 हजार की आबादी के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। बरसात के मौसम में यह परेशानी और बढ़ जाती है। सड़कों पर बने गड्ढों में पानी भरा होने के कारण दिखता नहीं। खासकर रात में बाइक सवार यात्री इसका सबसे ज्यादा शिकार हो रहे हैं। रात के अंधेरे में ज्यादा परेशानी रात के अंधेरे में या कम रोशनी में गड्ढों में भरे पानी की पहचान करना और भी मुश्किल हो जाता है। इससे घटनाओं की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। बाइक सवार इस स्थिति में सबसे ज्यादा असुरक्षित होते हैं। वाहनों के पहियों का ग्रिप कम हो जाता है। ब्रेक लगाने पर भी वाहनों के फिसलने का खतरा रहता है। स्थानीय निवासी पीतांबर साहू, नगर पंचायत उपाध्यक्ष मोहन कनौजे, उल्लेख साहू, अमृत साहू आदि का कहना है कि सड़क की हालत इतनी बदतर है कि यहां सड़क ही गायब है। इसे लेकर बार-बार शिकायतें और मांगें की गई हैं। लेकिन प्रशासनिक स्तर पर गंभीरता से कार्रवाई नहीं होती। नगर पंचायत अध्यक्ष नंदेश्वर साहू रोहासी ने कहा कि लवन खरतोरा, पलारी, रोहासी और अमेठी मार्ग की जर्जर सड़कों के कारण काफी असुविधा हो रही है। यह जनस्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए परेशानी बन गई है। लवन-खरतोरा मार्ग : सड़क कम, गड्ढे ज्यादा नजर आते हैं इस मार्ग को बनवाए 15 साल से अधिक समय हो गया जिससे मार्ग की स्थिति खराब हो गई। यह मार्ग रायपुर-कसडोल के लिए शॉर्टकट है और राजधानी जाने वाले यात्रियों की पहली पसंद। लेकिन अब यह सड़क कम, गड्ढे ज्यादा नजर आते है। पलारी-रोहांसी मार्ग: गुणवत्ता पर उठे थे सवाल इस सड़क को बने 10 साल से अधिक हो गए है। यह मार्ग तहसील, जनपद, जिला मुख्यालय और कॉलेजों तक पहुंच का जीवनरेखा है। करीब 15 हजार की आबादी वाले 15 से अधिक गांवों के लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी इसी सड़क पर निर्भर है। स्थानीय निवासी नंदेश्वर साहू अध्यक्ष नगर पंचायत रोहासी बताते हैं कि यहां सड़क पर गड्ढों ने कब्जा जमा लिया है। रोहांसी-अमेठी मार्ग: कई पर्यटन स्थलों को जोड़ता है इसी तरह रोहासी से धमनी ,अमेठी मार्ग जो एनीकट होकर तूरतूरिया, बार नयापारा, सिरपुर सहित यह मार्ग कई महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों को जोड़ता है, जहां भारी संख्या में सैलानी आते हैं। लेकिन बरसात में इसकी हालत इतनी खराब हो जाती है कि यह जानलेवा साबित हो रही है। स्वीकृति मिलने पर काम शुरू करेंगे: SDO इस संबध में पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ एमएल नायक ने कहा कि पलारी रोहासी और लवन खरतोरा मार्ग, बजट में शामिल है, जैसे ही स्वीकृति मिलेगी, कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *