रायपुर में सूदखोर तोमर का आलीशान बंगला कुर्क:1500-1500 स्क्वायर फीट में था दोनों भाइयों का घर, 2 महीने से पुलिस से छिप रहे आरोपी

रायपुर में सूदखोर तोमर ब्रदर्स का आलीशान बंगला कुर्क हो गया है। भाठागांव स्थित इस बंगले में दोनों भाइयों का हिस्सा 1500-1500 स्क्वायर फीट था। रायपुर SDM ने बताया कि, CJM के आदेश के बाद प्रशासन ने संपत्ति को कुर्क कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद कोर्ट के परमिशन के बिना घर में कोई परिवर्तन नहीं किया जा सकेगा। न ही संपत्ति को बेचा जा सकता है। संपत्ति को कुर्क करने के लिए पुलिस ने याचिका लगाई थी। इसके बाद कोर्ट ने अंतिम चेतावनी जारी की थी। जिसके मुताबिक 18 अगस्त तक उन्हें कोर्ट में पेश होने का मौका था। इसके पहले नगर निगम ने रोहित तोमर के अवैध ऑफिस पर बुलडोजर भी चला कर तोड़ दिया था। बता दे की दोनों तोमर भाई बीते दो महीने से फरार चल रहे हैं। प्रॉपर्टी डीलर से की मारपीट के बाद हुआ फरार दरअसल, करीब दो महीने पहले प्रॉपर्टी डीलर दशमीत चावला ने रोहित तोमर के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए तेलीबांधा थाने में FIR दर्ज कराई थी। मामले के बाद से पुलिस रोहित की तलाश में जुटी हुई है। रोहित के फरार होने के बाद उसका भाई वीरेंद्र तोमर भी गायब हो गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश में कई राज्यों में टीमें भेजी, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई देखकर पीड़ित पहुंच रहे थाने हिस्ट्रीशीटर तोमर भाइयों के कई लोग शिकार हैं। आरोपियों और उनके गुर्गों का खौफ पीड़ितों में इस कदर था कि उसी शहर में रहते हुए भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराने नहीं जा पा रहे थे। लेकिन जब से पुलिस ने वीरेंद्र और रोहित पर कार्रवाई शुरू की है, तब से पीड़ितों के मन में डर खत्म हो गया है। दोनों भाइयों के खिलाफ अब तक 6 से ज्यादा FIR दर्ज हैं, जिसमें पीड़ितों ने आरोपी रोहित तोमर और वीरेंद्र तोमर के खिलाफ अवैध वसूली, धमकी और छत्तीसगढ़ ऋणियों का संरक्षण अधिनियम के तहत FIR दर्ज की है। पुलिस ने सिर मुंडवाकर निकाला था जुलूस बता दें कि, एक साल पहले रायपुर के हाइपर क्लब गोलीकांड के बाद पुलिस ने आरोपियों का सिर आधा मुंडवा कर जुलूस निकाला था। इस घटना में रोहित तोमर, विकास अग्रवाल, सारंग मांधान और अमित तनेजा गिरफ्तार हुए थे। जुलूस निकालने के दौरान उनके कपड़े भी फटे हुए थे। निगरानी गुंडा बदमाश में है रोहित तोमर सूदखोर रोहित तोमर निगरानी गुंडा बदमाश है। आरोपी के खिलाफ राजेंद्र नगर, तेलीबांधा, पुरानी बस्ती, कोतवाली और गुढियारी में 9 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। आरोपी सूदखोरी, मारपीट, ब्लैकमेल के मामले में जेल भी जा चुका है। सूदखोर रोहित गोल्डन मैन के नाम से जिले में मशहूर है। रसूखदारी बनी रहे, इसलिए आरोपी अपने गिरोह के साथ समय-समय पर कार्यक्रमों में भी दिखता है। ………………………………………… इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें तोमर-ब्रदर्स केस…मां बोली- खारुन आरती से दुश्मन बना लिए:छोटा बेटा संगत में बर्बाद हुआ; जानिए अंडे के ठेले से कैसे बनाई करोड़ों की संपत्ति रायपुर के सूदखोर तोमर ब्रदर्स के साथ अब पूरे परिवार पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। हालांकि वीरेंद्र और रोहित तोमर फरार हैं, दोनों की तलाश पुलिस कर रही है। इस बीच दैनिक भास्कर की टीम तोमर बंधुओं के आलीशान बंगले पहुंची। तोमर बंधुओं से अपनों ने भी किनारा कर लिया है। 5 हजार स्क्वायर फीट से ज्यादा एरिया में फैला यह बंगला वीरान था। पढ़ें पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *