Advertisement

MP में सिस्टम एक्टिव…छत्तीसगढ़ के 30 जिलों में अलर्ट:बादल गरजेंगे, आंधी चलेगी, भारी बारिश होगी; दुर्ग, बस्तर और नारायणपुर में मौसम सामान्य

छत्तीसगढ़ के 30 जिलों में मौसम विभाग ने बिजली गिरने बादल गरजने और आंधी चलने का अलर्ट जारी किया है। बस्तर, नारायणपुर और दुर्ग में मौसम सामान्य रहेगा। मध्यप्रदेश में बने लो प्रेशर एरिया के असर छत्तीसगढ़ में बारिश की स्थिति बन रही है। बीते 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा देखने को मिली। वहीं तापमान की बात करें तो रविवार को सबसे अधिक तापमान दुर्ग में 31.6°C और न्यूनतम भी दुर्ग में 18.6°C दर्ज किया गया। अब तक बलरामपुर में सबसे अधिक हुई बारिश राज्य के बालोद जिले में अब तक 882 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 17% अधिक है। वहीं, बलरामपुर जिले में 1235.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 71% अधिक है। जांजगीर जिले में भी 24% अधिक बारिश हुई है। वहीं बेमेतरा (-48%) और महासमुंद (-20%) जिलों में वर्षा सामान्य से काफी कम रही है, जिन्हें ‘क्षेत्र में वर्षा की कमी’ वाले क्षेत्रों में रखा गया है। सरगुजा जिले में भी 27% वर्षा की कमी दर्ज की गई है। अन्य जिलों जैसे बस्तर, बेमेतरा, जगदलपुर में वर्षा सामान्य के आसपास हुई है। पिछले दिनों कुछ ऐसा रहा है मौसम का मिजाज बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में बीते 3 दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। क्षेत्र की प्रमुख नदी कन्हर में बाढ़ के हालात है। एनीकट के ऊपर से पानी जा रहा है। नदी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। कन्हर का पानी फकीरवा नाला होकर वार्ड क्रमांक 13, 14, 15 में आ जाता है। जिससे यहां आवाजाही बाधित होती है। साथ ही लोगों के घरों तक पानी भी पहुंच जाता है। दुर्ग जिले में रविवार को सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे। दिनभर रुक-रुककर हल्की बारिश हुई। पूरे दिन औसतन पारा 22.6 डिग्री के आसपास बना रहा। हवाओं की रफ्तार थोड़ी कम होकर 18 से 25 किमी प्रतिघंटा के बीच रही। बात करें तो छत्तीसगढ़ के मध्य भागों और उससे सटे पूर्वी मध्य प्रदेश में बना लो प्रेशर एरिया कमजोर हो गया है। हालांकि, इससे जुड़ा साइक्लोन सर्कुलेशन दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में एक्टिव है। जून से जुलाई के बीच 623.1 MM मिमी बारिश प्रदेश में 1 जून से 30 जुलाई तक कुल 623.1 MM मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग ने 558MM के करीब बारिश का अनुमान लगाया था। यानी अनुमान से 12 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। वहीं सिर्फ जुलाई महीने की बात करें तो कुल 453.5 मिमी बारिश हुई है। पिछले 10 सालों में सिर्फ 2 बार ही जुलाई में बारिश का आंकड़ा 400MM पार हुआ है। 2023 में जुलाई माह में प्रदेश में सबसे ज्यादा 566.8MM पानी बरसा था। इससे पहले 2016 में 463.3MM पानी गिरा था जानिए इसलिए गिरती है बिजली दरअसल, आसमान में विपरीत एनर्जी के बादल हवा से उमड़ते-घुमड़ते रहते हैं। ये विपरीत दिशा में जाते हुए आपस में टकराते हैं। इससे होने वाले घर्षण से बिजली पैदा होती है और वह धरती पर गिरती है। आकाशीय बिजली पृथ्वी पर पहुंचने के बाद ऐसे माध्यम को तलाशती है जहां से वह गुजर सके। अगर यह आकाशीय बिजली, बिजली के खंभों के संपर्क में आती है तो वह उसके लिए कंडक्टर (संचालक) का काम करता है, लेकिन उस समय कोई व्यक्ति इसकी परिधि में आ जाता है तो वह उस चार्ज के लिए सबसे बढ़िया कंडक्टर का काम करता है। जयपुर में आमेर महल के वॉच टावर पर हुए हादसे में भी कुछ ऐसा ही हुआ। आकाशीय बिजली से जुड़े कुछ तथ्य जो आपके लिए जानना जरूरी आकाशीय बिजली से जुड़े मिथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *