कथित प्रेमिका ने रखा व्रत, साड़ी और पैसे भी भिजवाए:आर्मी जवान की पत्नी और महिला के बीच लड़ाई, फिर बीवी ने लगा ली फांसी

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की वजह आर्मी जवान की पत्नी ने खुदकुशी कर ली। गुरुवार को उसने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पति का एक महिला से अफेयर था। जिससे लेकर दोनों में विवाद होता था। मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मृतका का नाम प्रीति सिंह है। जबकि पति का नाम मुकेश सिंह, है जो राजस्थान के जैसलमेर में पदस्थ है। प्रीति ने परिजनों बताया कि मुकेश का दुर्ग में ही रहने वाली एक महिला के साथ अवैध संबंध है। उसने तीज के दिन उपवास रखा था और सास का आशीर्वाद लेने घर पहुंची थी। इस बीच वीडियो कॉलिंग पर पति से बात भी हुई। फौजी की कथित प्रेमिका ने तीज सास के साथ पूजा की और इसका स्टेटस वॉट्सऐप पर भी लगाया। इससे आहत होकर पत्नी ने उस महिला को फोन लगाया। कॉल पर कथित प्रेमिका ने प्रीति को गाली दी और जान से मारने की धमकी दी। इसकी कॉल रिकॉर्डिंग प्रीती ने अपने परिजनों को वॉट्सऐप पर भेजा। इस कॉल में प्रीति का पति मुकेश भी जुड़ा था। यह सारा वा इसके कुछ देर के बाद ही परिजनों को प्रीति के आत्महत्या करने की सूचना मिली। जानिए आखिर क्या है ऑडियो रिकाॅर्डिंग में महिला के परिजनों का कहना है कि यह एक कांफ्रेंस कॉल की रिकॉर्डिंग है। इसमें प्रीति और उस महिला के साथ पति मुकेश भी है। रिकॉर्डिंग में महिला लगातार बेटी को गाली दे रही और जान से मारने की धमकी दे रही है। ऑडियो में ये साफ सुना जा सकता है कि कथित प्रेमिका महिला को गालियां और जान से मारने की धमकी दे रही है। परिजनों का कहना है कि इस ऑडियो के भेजने के कुछ देर के बाद ही हमें सूचना मिली की बेटी ने आत्महत्या कर ली है। 2019 में हुई थी शादी, शुरू से ही कर रहे प्रताड़ित मृतका के परिजनों ने दैनिक भास्कर को बताया कि प्रीति की शादी मुकेश के साथ 2019 में हुई थी। मुकेश बलिया का रहने वाला है। हम लोग छपरा के रहने वाले हैं। शादी के बाद से ही सब कुछ सही नहीं चल रहा था। प्रीति के दो बच्चे हैं। तीन सालों से विवाद चल रहा था। तीज के दिन कॉल आया था। उसने सारी बात बताई और वीडियो, आडियो और सभी सबूत भेजे। पति के साथ-साथ सास भी परेशान करती थी। तीज के दिन उस दूसरी महिला ने पति के लिए तीज का व्रत रखा था। घर आकर उसने सास से आशीर्वाद भी लिया। महिला ने बहन के सामने ही सास के साथ मिलकर पति से वीडियो कॉलिंग पर बात की। बाद में इसका स्टेटस भी डाला। बाद में फोन पर बहन और उस महिला के साथ जमकर लड़ाई हुई। लेकिन पति ने उसी महिला का सपोर्ट करते हुए बहन को डांटा, गाली दी और घर आकर मारने-पीटने की बात कही। पिता बोले- कई लड़कियों से था संबंध, मारने की धमकी महिला ने दी प्रीति के पिता राकेश सिंह ने भास्कर से बात करते हुए कहा कि 6 साल पहले हमने बेटी की शादी की थी। कैश के साथ 40 लाख रुपए खर्च किए थे। शादी के बाद बेटी ने बताया कि उसके कई लड़कियों के साथ अवैध संबंध हैं। इसके बाद पड़ोस में रहने वाली एक महिला, जिसका नाम रिया दुबे है, उसके बारे में बताया। बात ज्यादा बढ़ने पर हम दुर्ग आए। सभी बड़ों की उपस्थिति में भी यह बात साबित हुई थी कि उनका अवैध संबंध था। बेटी काफी स्ट्रेस में रहती थी तो हम बेटी को लेकर रांची भी गए। बाद में बेटी जब दोबारा दुर्ग आई तो कुछ दिनों के बाद ये सब फिर से शुरू हो गया। तीज के दिन सबसे ज्यादा विवाद हुआ। बेटी ने बताया कि वो महिला गाली दे रही है, मारने की धमकी दे रही है। इसके कुछ देर के बाद कॉल आया कि बेटी ने आत्महत्या कर ली। लेकिन जिस तरह बेटी की लाश मिली है वो आत्महत्या नहीं लग रहा है। इसकी जांच होनी चाहिए। बेटी को न्याय मिलना चाहिए। उसके दो बच्चे हैं उनके भविष्य की सुरक्षा को भी देखना चाहिए। प्रीति ने बहन को भी बताई थी पूरी बात प्रीति की बहन ने बताया कि मुकेश का कई लड़कियों के साथ अफेयर था। बहन के साथ लंबे समय से मारपीट हो रही थी, लेकिन उसने कुछ साल पहले से ही सब बताना शुरू किया। दूसरी महिला के साथ पति के अफेयर से वो काफी परेशान थी। सास-ससुर को बार-बार बताने के बाद भी बहन की बात कोई नहीं सुनता था। पति उल्टा लड़ाई कर मारपीट करता था। सारी बाते वो हमें बताती थी। हमें लगता था कि आज नहीं तो कल सब ठीक हो जाएगा। लेकिन कुछ ठीक नहीं हुआ। दीदी जिंदगी की जंग हार गई। परिजनों को भेजा स्टेटस का स्क्रीन शॉट पति, सास-ससुर और पति की कथित महिला प्रेमिका से परेशान होकर प्रीति ने अपने मायके में सारे सबूत भेजे हैं। प्रीति की बहन ने बताया कि मरने से पहले लड़ाई का कॉल रिकॉर्डिंग, स्क्रीनशॉट समेत सभी सबूत दीदी ने भेजा है। उसने ऑडियो रिकॉर्डिंग में कहा है कि मैं आ रही हूं। मार दुंगी। अपने पति को संभाल के रख। गाली-गलौज। सारी चीजें रिकॉर्ड में है। इसके बाद प्रीति की आत्महत्या करने की खबर आई। परिजनों का आरोप है कि बेटी की जब लाश मिली उस वक्त सास और बच्चे भी घर में मौजूद थे। इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। पति बोला- अवैध संबंध की बात गलत, उसको शक की बीमारी इस मामले में प्रीति के पति मुकेश सिंह ने प्रीति के परिजनों के लगाए गए आरोपों को खारिज कर दिया है। उसने कहा कि मां के फोन पर एक लेडी का फोटो देखकर वो गुस्सा हो गई। मेरा किसी के साथ कोई अवैध संबंध नहीं है। मैं फौज में हूं। 90 दिन की छुट्टी मिलती है। उसमें भी 30 या 60 दिनों की ही छुट्टी ले पाता हूं। उसको शक की बीमारी है। मैंने झांसी में भी उसको दिखाया है। उसका रिकॉर्ड मेरे पास है। उसको साइको टाइप का कुछ प्रॉब्लम है। उनके परिजनों को अगर हत्या की आशंका है तो इसमें तहकीकात होनी चाहिए। मैं भी चाहता हूं की तहकीकात हो। मैं हर चीज के लिए तैयार हूं। जैसलमेर से आया पति उसके बाद हुआ पोस्टमॉर्टम घटना की जानकारी मिलते ही प्रीति के परिजन शुक्रवार को दुर्ग पहुंचे। वहीं पति मुकेश सिंह शनिवार को जैसलमेर से दुर्ग पहुंचा। इसके बाद पीएम किया गया। पुलिस इस मामले में परिजनों का बयान दर्ज कर रही है। ससुराल के पक्ष का भी बयान पुलिस ने लिया है। सुसाइड की वजह साफ नहीं इस मामले में मोहन नगर थाना टीआई ने केशव कोसले ने कहा कि हमें सूचना मिली की आर्मी जवान की पत्नी ने रूम बंद कर घर के अंदर फांसी लगा ली है। हमने शव का पंचनामा करवा कर पीएम के लिए भेजा है। आत्महत्या के कारणों का पता अब तक नहीं चल सका है। परिजनों के कथन के बाद ही कुछ पता चल पाएगा। फिलहाल मामले में पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। …………………… इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… रायपुर में महिला ने लगाई फांसी…ससुराल वाले करते थे टॉर्चर:परिवार बोला-खाना नहीं देते थे,बेटा पैदा करने कहते,10 लाख की डिमांड,सालभर पहले हुई थी शादी छत्तीसगढ़ के रायपुर में दहेज प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता ने आत्महत्या कर ली है। एक साल पहले शादी के दहेज में कार और घर के सामान मिले थे। लेकिन पति 10 लाख रुपए की और डिमांड कर रहा था। पत्नी को मानसिक रूप से टार्चर किया जा रहा था। उसे ससुराल में खाना भी नहीं दे रहे थे। उसे बेटा पैदा करने के लिए दबाव बना रहे थे। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *