छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कांग्रेस आज ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ सभा के बहाने शक्ति-प्रदर्शन करने की तैयारी में है। इसमें प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट समेत प्रदेश के बड़े नेता शामिल होंगे। सभा में 25 हजार से अधिक लोगों के भीड़ जुटाने के दावा किया गया है। इस पर डिप्टी सीएम अरूण साव ने कहा कि, मैदान की साइज देख लीजिए, कहां पर 25 हजार लोग आएंगे। झूठ से इनकी यात्रा शुरू हो रही है। कांग्रेस लोकतंत्र की हत्या करने वाली है। चुनाव हारते हैं, तो सबसे पहले इन्होंने ईवीएम पर ठीकरा फोड़ा है। तैयारी पूरी, बैज ने लिया तैयारियों का जायजा दरअसल, कांग्रेस की राष्ट्रव्यापी आंदोलन “वोट-चोर, गद्दी-छोड़” सभा बिलासपुर के मुंगेली नाका चौक स्थित ग्रीन गार्डन मैदान में होगी। कांग्रेस नेताओं ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। सोमवार को बिलासपुर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सभास्थल पर तैयारियों का जायजा लिया। केंद्र सरकार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी सभा इस सभा में 25 हजार से अधिक भीड़ जुटाने का दावा किया जा रहा है। इसके लिए नेताओं को जिम्मेदारियां दी गई है। इस सभा को केंद्र सरकार के खिलाफ छत्तीसगढ़ में अब तक की सबसे बड़ी प्रदर्शन मानी जा रही है। आयोजन की कमान ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव और भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को दिया है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को एकजुटता के साथ आयोजन को सफल बनाने कहा है। सचिन पायलट का मिनट-टू- मिनट कार्यक्रम सचिन पायलट मंगलवार सुबह 6:55 बजे दिल्ली से इंडिगो की फ्लाइट से रवाना होकर 8:45 बजे रायपुर पहुंचेंगे। सुबह 8:50 बजे सड़क मार्ग से बिलासपुर के लिए आएंगे। यहां दोपहर 1 बजे वोट चोर-गद्दी छोड़ आमसभा को संबोधित करेंगे। जिसके बाद शाम 5:30 बजे बिलासपुर से रायपुर के लिए रवाना होंगे। 7:30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और रात 8:30 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली लौटेंगे। डिप्टी सीएम साव बोले- झूठ से शुरू हो रही कांग्रेस की यात्रा इधर, डिप्टी सीएम अरूण साव ने कहा कि, सभा में 25 हजार लोगों की भीड़ जुटाने का दावा किया गया है। लेकिन, मैदान की साइज देख लीजिए, कहां पर 25 हजार लोग आएंगे। झूठ से इनकी यात्रा शुरू हो रही है। कांग्रेस लोकतंत्र की हत्या करने वाली है। चुनाव हारते हैं तो सबसे पहले इन्होंने ईवीएम पर ठीकरा फोड़ा। फिर चुनाव आयोग पर सवाल उठाए और अब वोट चोरी का आरोप। वोट चोरी का आरोप लगाना देश के संविधान और संवैधानिक संस्थाओं का अपमान है। जनता का अपमान है। जिसका पाप कांग्रेस करने की जा रही है। देश की जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी। प्रदेश प्रभारी समेत सभी दिग्गज नेता होंगे शामिल इस सभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, सहप्रभारी विजय जांगिड़, सम्पत कुमार, ज़रिता लेटफलांग सहित प्रदेश के सभी नेता और पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। भीड़ जुटाने नेताओं और पदाधिकारियों को दिया टारगेट इस सभा में सभी निर्वाचित जन प्रतिनिधि, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, सांसद प्रत्याशी, विधायक प्रत्याशी, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व महापौर, पूर्व सभापति, ( निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड, सहकारिता, मंडी ) के पूर्व अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष, उप नेता, पार्षद, नगर पालिका, नगर पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद, ज़िला पंचायत, जनपद पंचायत के सदस्य। पूर्व सभापति, पूर्व सदस्य, पूर्व पार्षद, पूर्व एल्डरमेन, ग्रामीण व शहर कार्यकारिणी सदस्य,ब्लॉक कांग्रेस, सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, ज़ोन, सेक्टर,बूथ कमेटी, पार्षद प्रत्याशी, आईटी सेल-सोशल मीडिया, किसान कांग्रेस, विभाग प्रकोष्ठ, मोर्चा सहित सभी अनुषांगिक संगठन के पदाधिकारियों को भीड़ जुटाने का टारगेट दिया गया है। इसके लिए ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, पूर्व विधायक रश्मि आशीष सिंह, पूर्व विधायक शैलेष पांडेय, पूर्व महापौर रामशरण यादव, पूर्व सभापति शेख नजीरुद्दीन, प्रमोद नायक, राजेन्द्र शुक्ला, पंकज सिंह, देवेंद्र सिंह, राजेन्द्र साहू, समीर अहमद बबला सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी जुटे हुए हैं। ………………………………….. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… मंत्री बंगला घेरने निकले कांग्रेसियों-पुलिस के बीच झूमाझटकी,VIDEO: कर्मचारी थप्पड़ कांड, कोंडागांव में पुतला फूंका, कहा- ये भाजपा का दोहरा चरित्र, इस्तीफा दें कश्यप जगदलपुर सर्किट हाउस में मंत्री केदार कश्यप पर कर्मचारी से मारपीट करने का आरोप लगा है। रायपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झूमाझटकी हो गई। पढ़ें पूरी खबर…
‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ सभा में 25,000 भीड़ जुटाने का दावा:बिलासपुर में शक्ति-प्रदर्शन,पायलट समेत कई दिग्गज शामिल होंगे, डिप्टी सीएम बोले-झूठ से यात्रा की शुरुआत

















Leave a Reply