इंदौर, मई, 2026: स्टार्टअप्स के पास अक्सर अच्छे आइडिया और मेहनत तो होती है, लेकिन कई दफा सही पहचान और मंच की कमी उन्हें आगे बढ़ने से रोक देती है। ऐसे में, इंदौर में आयोजित ऑर्बोसिस स्टार्टअप अवॉर्ड्स 2026 ने उभरते स्टार्टअप्स को वही मौका दिया, जहाँ उनकी मेहनत को पहचान मिली और आगे बढ़ने की दिशा भी स्पष्ट हुई। इस आयोजन में शहर के 50 इमर्जिंग स्टार्टअप्स और उनके फाउंडर्स को सम्मानित किया गया, वहीं 100 से ज्यादा स्टार्टअप्स को ‘रैंप वॉक रनवे’ जैसे अनोखे कॉन्सेप्ट के जरिए प्रस्तुत किया गया।

इस पहल का नेतृत्व ऑर्बोसिस ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड के प्रभात अग्रवाल ने किया, जिसमें पूजा मोगल, ऋतु अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल और शुभम पाटीदार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एआईएस सिग्नेचर इस आयोजन का ऑफिशियल पॉवर पार्टनर रहा।
कार्यक्रम का खास आकर्षण पीआर 24×7 के साथ आयोजित टॉक शो रहा, जहाँ ब्रांड पहचान और परसेप्शन बिल्डिंग पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में उपस्थित सीईओ नेहा गौर ने कहा, “स्टार्टअप की सबसे बड़ी ताकत उसका नरेटिव होता है। सही तरीके से अपनी बात लोगों तक पहुँचाना ही भरोसा बनाता है।”
प्रभात अग्रवाल ने कहा, “हमारा उद्देश्य सिर्फ सम्मान देना नहीं, बल्कि एक ऐसा मंच बनाना है जहाँ स्थानीय स्टार्टअप्स को वही पहचान और सम्मान मिले, जिसके वे हकदार हैं।
इस चर्चा में नीवक्लाउड और रैकबैंक के फाउंडर नरेंद्र सेन, वियासॉकेट और वॉकओवर के फाउंडर पुष्पेंद्र अग्रवाल और मोशनजिलिटी के फाउंडर हिमांशु चतुर्वेदी जैसे अनुभवी उद्यमियों ने भी अपने अनुभव साझा किए और नए फाउंडर्स को व्यावहारिक समझ दी।
यह आयोजन सिर्फ अवॉर्ड तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इंदौर के स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने और नए उद्यमियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देने का एक सशक्त मंच बनकर सामने आया।


















Leave a Reply