Advertisement

नशे में स्कूल पहुंची महिला हेडमास्टर, VIDEO:टेबल पर पैर रखकर सोई, बच्चे छुट्टी समझकर चले गए घर; ग्रामीणों के सामने बड़बड़ाते रही, बोली- थैंक यू

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में महिला हेडमास्टर शराब के नशे में स्कूल पहुंच गई। टीचर ने स्कूल में बना मीड डे मील खाने की कोशिश की, लेकिन वह इतने नशे में थी कि लड़खड़ाते हुए टेबल पर पैर रखकर सो गईं। बच्चे छुट्टी समझकर घर चले गए। ग्रामीणों ने इस घटना का वीडियो बना लिया। उनके सामने हेडमास्टर अजीब हरकतें करने लगी। वह बड़बड़ाते हुए कभी हिंदी में तो कभी इंग्लिश में बात करती। इस दौरान महिला हेडमास्टर के जेब में रोटी रखी हुई थी। एक ग्रामीण ने कहा कि आप पर कार्रवाई होगी तो हेडमास्टर ने जवाब में कहा- थैंक-यू। घटना बलौदा विकासखंड के लेवई गांव के शासकीय प्राथमिक शाला की है। जांच के बाद हेडमास्टर हीरा पोर्ते (45 साल) को सस्पेंड कर दिया गया है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। छत्तीसगढ़ में इससे पहले शिक्षकों के शराब पीकर स्कूल पहुंचने के कई मामले सामने आ चुके हैं। लेकिन इस सत्र में यह पहला मामला है, जब महिला टीचर शराब के नशे में धुत पाई गई है। महिला हेडमास्टर का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पहले देखिए ये तस्वीरें- स्कूल में 45 बच्चे पढ़ाई करते हैं स्कूल में कुल 45 बच्चे पढ़ाई करते हैं। हेडमास्टर और एक टीचर यहां पदस्थ है। ग्रामीणों ने बताया कि हेडमास्टर पिछले कई दिनों से शराब पीकर स्कूल आती है। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। पहले भी कई बार टीचर की शिकायत की गई थी। नशे की हालत में अजीबोगरीब हरकत घटना 19 सितंबर की है। नशे की हालत में शिक्षिका मध्यान्ह भोजन खा नहीं पाईं और बेसुध हो गईं। इसके बाद उसने कुछ रोटी अपने जेब में रख ली थी। वह नशे की हालत में अलग-अलग बातें भी कह रही थी। अजीबोगरीब हरकत करते हुए बड़बड़ा रही थी। पति की मौत के बाद से करने लगी नशा वहीं, ग्रामीणों ने नशे में देख हेडमास्टर के परिजनों को भी स्कूल बुला लिया। हेडमास्टर के माता-पिता ने बताया कि उन्होंने अपनी लड़की को बहुत समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। परिजनों ने बताया कि हीरा पोर्ते की शादी हो चुकी है, लेकिन उसके पति की मौत हो गई। तब से वह नशा करने लगी। स्कूल के निरीक्षण के बाद हुई कार्रवाई वीडियो की जांच के बाद कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर एसडीएम, डीईओ और बीईओ ने स्कूल का निरीक्षण किया। शिक्षकों, छात्रों और ग्रामीणों से पूछताछ में घटना की पुष्टि हुई। 20 सितंबर को सिविल सेवा आचरण नियमों के उल्लंघन के कारण हीरा पोर्ते को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बलौदा रहेगा। विकासखंड अधिकारी से मांगा जवाब कलेक्टर ने मॉनिटरिंग में लापरवाही के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी और बीआरसी बलौदा को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि शिक्षा व्यवस्था और विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ……………………………………… शिक्षकों से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… नशे में टेबल पर सिर रखकर सोया शिक्षक…VIDEO: लेटर में लिखा-मैं शराब पीकर स्कूल नहीं आऊंगा; महासमुंद में रोज नशे में आता है टीचर छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक शिक्षक शराब के नशे में स्कूल पहुंचा। कुर्सी पर बैठते ही सो गया। ग्रामीणों ने स्कूल में आकर टीचर का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह मामला पटेवा थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *