छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मंगलवार शाम कांग्रेस नेता और जनपद उपाध्यक्ष नीतेश सिंह के पर्सनल ऑफिस में हमला हुआ है। 3 नकाबपोश बाइक सवार शूटरों ने 2 लोगों को गोली मार दी। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र के नहर पार इलाके का है। जानकारी के मुताबिक शूटरों ने कांग्रेस नेता नीतेश सिंह के रिश्तेदार चंद्रकांत सिंह ठाकुर और कर्मचारी राजू ठाकुर को गोली मारी है। दोनों को गंभीर अवस्था में अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर 12 राउंड गोलियां चलीं और खाली खोखे बरामद हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार दो बदमाश पिस्टल लिए हुए थे। लगातार फायरिंग कर रहे थे। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है। पहले मौके की ये तस्वीरें देखिए… जानिए क्या है पूरा मामला दरअसल, शाम को एक बाइक पर 3 नकाबपोश पिस्टल लेकर कांग्रेस नेता नीतेश सिंह के ऑफिस के बाहर आए। इस दौरान नीतेश सिंह के ऑफिस में उनके कुछ सहयोगी और रिश्तेदार बैठे हुए थे। अचानक बाइक सवारों ने पास आकर फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। नीतेश सिंह के ऑफिस में चंद्रकांत और राजू ठाकुर को लगी, जिससे दोनों वहीं गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को पास के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें गंभीर हालत में अपोलो रेफर किया गया। पुलिस अलर्ट, सभी थानों में नाकेबंदी घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी रजनेश सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने मस्तूरी थाना पुलिस सहित आसपास के सभी थानों को अलर्ट कर दिया है। तोरवा और मस्तूरी मार्ग पर नाकेबंदी कर दी गई है। हमलावरों की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें तैनात की गई हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लोगों ने सूचना दी थी। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए थे। हमलावरों की गाड़ी के नंबर प्लेट की मदद से जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान हो सके। प्रारंभिक जांच में हमलावरों के चेहरे पूरी तरह ढंके हुए थे। उन्होंने बिना किसी विवाद के सीधे गोली चलाई। फायरिंग के बाद वे तेज रफ्तार में भागे हैं। मामले की सभी एंगल से जांच की जा रही है। हमला पुरानी रंजिश, राजनीतिक दुश्मनी या फिर निजी विवाद से जुड़ा हो सकता है। पुलिस जांच में जुटी है। ………………………….. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़ें… छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या: हिस्ट्रीशीटर संजू त्रिपाठी की कार रोककर किए कई फायर, हमलावर फरार; जमीन विवाद का संदेह छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में निगरानी बदमाश की सूची में शामिल कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है। संजू की हत्या शाम चार बजे के करीब सकरी बाईपास चौक में उस वक्त की गई जब वो फार्म हाउस से अपने घर लौट रहा था। पढ़ें पूरी खबर…
कांग्रेस नेता के ऑफिस में 2 लोगों को मारी गोली:बिलासपुर में बाइक-सवार 3 शूटरों ने 12 राउंड की फायरिंग, दोनों घायल अपोलो में भर्ती

















Leave a Reply