Advertisement

CM के सामने भूपति समेत 61 नक्सली करेंगे सरेंडर:साथ में हथियार लेकर पहुंचे; 5 राज्यों में मोस्ट वांटेड नक्सली है भूपति

छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में मोजुल्ला वेणुगोपाल राव उर्फ भूपति उर्फ सोनू दादा समेत 61 नक्सली मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सामने हथियार डालेंगे। कुछ ही देर में उनका आधिकारिक तौर पर सरेंडर होगा। ये नक्सली अपने साथ 50 हथियार भी लेकर आए हैं जिसे सरकार और पुलिस को सौंपेंगे। दरअसल, भूपति नक्सल संगठन में पोलित ब्यूरो मेंबर है। यह तेलंगाना के करीब नगर का रहने वाला है। 80 के दशक से माओवाद संगठन के साथ जुड़कर काम कर रहा था। छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश ओडिशा, समेत अन्य राज्यों में यह मोस्ट वांटेड था। बढ़ते दबाव की वजह से हथियार डालने का फैसला वहीं नक्सल संगठन पर लगातार बढ़ते दबाव की वजह से इसने अपने अन्य साथ साथियों के साथ हथियार डालने का फैसला लिया और गढ़चिरौली पुलिस के पास पहुंच गया। वहीं आज 15 अक्टूबर को ये सभी नक्सली आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस के सामने सरेंडर करेंगे। करीब 10 बजे मुख्यमंत्री गढ़चिरौली पहुंचेंगे। CG सरकार ने अकेले भूपति पर ही करीब 1 से डेढ़ करोड़ रुपए का इनाम रखा है। अन्य राज्यों को मिलाकर ये 6 करोड़ रुपए से ज्यादा का इनामी है। 20 दिन पहले 71 नक्सलियों का सरेंडर वहीं इससे 20 दिन पहले छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर 71 नक्सलियों ने सरेंडर किया था। इनमें 21 महिला और 50 पुरुष नक्सली शामिल थे। 30 नक्सलियों पर 64 लाख रुपए का इनाम घोषित था। सरेंडर करने वालों में डिवीजन कमेटी मेंबर (DVCM) और एरिया कमेटी मेंबर (ACM) रैंक के नक्सली हैं। कई नक्सली ऐसे हैं जो बड़ी मुठभेड़ों में भी शामिल रहे हैं। इससे अलावा सुरक्षाबलों ने 23 सितंबर को नारायणपुर जिले में सेंट्रल कमेटी के दो माओवादी लीडर राजू दादा और कोसा दादा को मार गिराया था। इनपर 1.8-1.8 करोड़ का इनाम था। दोनों नक्सली महराबेड़ा में 27 CRPF जवानों की हत्या, बुकिनतोर ब्लास्ट में 4 जवानों की शहादत में शामिल थे। इसके साथ ही जोनागुडेम और टेकलगुड़ा में 22-22 जवानों की हत्या में शामिल रहे हैं। इनके खिलाफ छत्तीसगढ़ में 16, आंध्रप्रदेश में 2, तेलंगाना में 4 और महाराष्ट्र में 5, कुल 27 गंभीर मामले दर्ज हैं। ……………………. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… 6 करोड़ का इनामी नक्सली भूपति ने हथियार डाले:छत्तीसगढ़ समेत 5 राज्यों में मोस्ट-वांटेड था; महाराष्ट्र में 60 नक्सलियों का सरेंडर,7 AK-47 भी सौंपे छत्तीसगढ़ से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पोलित ब्यूरो मेंबर मोजुल्ला उर्फ भूपति उर्फ सोनू दादा समेत 60 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। भूपति बड़े कैडर का नक्सली है। यह छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र में मोस्ट वांटेड है। इस पर करीब 6 डेढ़ करोड़ रुपए का इनाम घोषित था। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *