Advertisement

नए विधानसभा कैंपस की हरियाली पर 7.88 करोड़ खर्च होंगे:आंध्र और प. बंगाल से मंगाए गए 23 हजार पौधे लगेंगे, 2 तालाब भी बनेंगे

प्रदेश के 25वें स्थापना दिवस से पहले नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन को संवारने का काम तेजी से चल रहा है। भवन की भव्यता और सुंदरता हरियाली और पुष्पों के महकने से और बढ़ जाएगी। उद्यानिकी विभाग परिसर को सजाने और संवारने के लिए आंध्रप्रदेश और पश्चिम बंगाल से एक दर्जन से अधिक प्रजातियों के 23 हजार से अधिक फूल मंगवा रहा है, जो सीजन के हिसाब से हैं। इसमें एक्जोरा (चाइनीज, सिंगापुरी) और गुड़हल (हाइब्रिड ड्वार्फ) मिनी चांदनी, ऐक्सोरा, एडिनियम और निकोटिया लियूकोफाइलम, ग्रीन साइप्रस आदि प्रकार के पौधे विधानसभा परिसर की शोभा बढ़ाएंगे। इसके साथ ही यहां पर दो तालाब भी बनाए जाएंगे। उद्यानिकी विभाग ने दोनों कामों के लिए कुल 7.88 करोड़ रुपए का ठेका एजेंसी को दिया है, जो लगातार काम कर रही है। उद्यानिकी अफसरों के अनुसार, विधानसभा परिसर के 32 एकड़ क्षेत्रफल में हरियाली विकसित की जा रही है। इसमें 9 लाख वर्ग मीटर में घास लगेगी। वहीं 14 एकड़ में पौधे लगाएं जाएंगे। इसमें 10 हजार 590 पौधे जमीन में रोपे जाएंगे। जबकि बाकी 12 हजार पौधे गमले में लगाए जाएंगे। नए विधानसभा कैंपस की: उद्यानों में सजावट के लिए आंध्र से रंग-बिरंगे एरेका पाम, यूजेनिया रॉक्सबर्गी, साइप्रस, फाइकस अपोलो, आम, करंज, कदम्ब आदि। वहीं, पश्चिम बंगाल से मिनी चांदनी, क्रोटन पेट्रा, सेवंती, गेंदा और जरबेरा और अन्य सजावटी फूल-पौधे लगाए जा रहे हैं। इन फूलों के माध्यम से परिसर की शोभा तो बढ़ेगी ही वातावरण में प्राकृतिक सुगंध भी बनी रहेगी। बाउंड्री के बाहर चारों तरफ आम सागौन, शाल, महुआ आदि पौधे लगाएं जाएंगे। एक साल तक पौधौं की देखरेख ठेका एजेंसी करेगी। एक साल बाद उद्यानिकी विभाग के कर्मचारियों द्वारा इसकी देखरेख की जाएगी। विधानसभा परिसर में पौधे लगाने का काम तेजी से चल रहा है। ये पौधे पश्चिम बंगाल और आंध्रप्रदेश से मंगवाए हैं। परिसर में 23 हजार से ज्यादा पौधे लगाए जाएंगे। पौधे लगाने का टेंडर हो चुका है और अब काम भी खत्म होने वाला है।
-मिथिलेश देवांगन, सहायक निदेशक उद्यानिकी विभाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *