पति के मर्डर के बाद पत्नी बोली-भूत ने मारा:महिला ने कुल्हाड़ी से वारकर मार डाला, मां ने दिया साथ, चरित्र पर करता था शक

छत्तीसगढ़ में सूरजपुर जिले के जजावल गांव में दीपावली की रात युवक के मर्डर मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी और सास को गिरफ्तार किया है। मृतक युवक की पत्नी ने अपनी मां के साथ मिलकर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी थी। वारदात के बाद दोनों आरोपी महिलाओं ने हत्या को छिपाने के लिए भूत-प्रेत का बहाना बनाया था। यह मामला चंदौरा थाना क्षेत्र का है। जानिए क्या था मामला जानकारी के मुताबिक, आनंद सिंह (35 वर्ष) अपनी पत्नी बसंती और बच्चों के साथ ग्राम जजावल के गोदीपारा में रहता था। आनंद दीपावली के दिन काम कर घर लौटा। घर में उसकी पत्नी बसंती दो बच्चों के साथ थी। बसंती रात को दो बच्चों को लेकर अपनी बेटी को लेने गांव में ही स्थित मायके चली गई। बसंती ने बताया कि वह दूसरे दिन 21 अक्टूबर को वह वापस घर लौटी तो आनंद सिंह का खून से लथपथ शव बिस्तर में पड़ा था। पत्नी का दावा-भूतों ने की हत्या आनंद की पत्नी बसंती ने ग्रामीणों से कहा कि उसके पति को भूत-प्रेतों ने मार डाला है। इसके बाद घटना की सूचना आनंद के भाई ने चंदौरा थाने में दी। पूछताछ में पत्नी ने जुर्म कबूला पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की। शक के आधार पर मृतक की पत्नी बसंती को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। नशे की आदत और मारपीट की वजह से की हत्या बसंती ने बताया कि पति आदतन शराबी था। वो चरित्र को लेकर मुझ पर शक भी करता था। शराब के नशे में रोज की तरह झगड़ा करता था। दीपावली के दिन भी वो शराब के नशे में घर आया और मारपीट करने लगा। आनंद के रोज-रोज के झगड़े से तंग आकर उसने कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। इस वारदात में उसकी मां फूलमती ने भी साथ दिया। सूरजपुर के एडिशनल एसपी संतोष महतो ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों, पत्नी बसंती और सास फूलमती को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ………………………………………….. क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें सूरजपुर में युवक का मर्डर, पत्नी ने कहा-भूत ने मारा:सिर-माथे पर गहरे चोट के निशान, बच्चों को लेकर मायके चली गई थी पत्नी सूरजपुर जिले में दिवाली की रात एक युवक का मर्डर हुआ है। ग्राम जजावल में घर में सोए 35 वर्षीय युवक का खून से लथपथ शव मिला। युवक के सिर और माथे पर गहरे चोट के निशान मिले हैं, जिनसे खून निकल रहा था। युवक की पत्नी ने कहा कि उसके पति को भूतों ने मार डाला। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *