अजय पप्पू मोटवानी को मिला तुलसी अलंकरण सम्मान:डेढ़ सौ से अधिक लावारिस लाशों का किया निःस्वार्थ अंतिम संस्कार

गोविंदपुर में महाकवि संत गोस्वामी तुलसीदास जी की पुण्यतिथि पर आयोजित भव्य समारोह में समाजसेवी अजय पप्पू मोटवानी को तुलसी अलंकरण से सम्मानित किया गया। मोटवानी ने डेढ़ सौ से अधिक लावारिस लाशों का विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया है। उन्होंने यह सेवा बिना किसी आर्थिक मदद के निःस्वार्थ भाव से की है। इसी समारोह में बबलू साहू को भी सम्मानित किया गया। साहू ने जरूरतमंद मरीजों के लिए 55 बार रक्तदान किया है। हर साल तुलसी महोत्सव और मानस गान प्रतियोगिता का आयोजन केआर गजबल्ला, तुलसी मानस प्रतिष्ठान के अध्यक्ष, हर वर्ष मानस गान प्रतियोगिता और तुलसी महोत्सव जैसे धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं। इन कार्यक्रमों में क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेते हैं। इस वर्ष भी सुबह तुलसी जयंती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद मोहन मंडावी, हृदय राम शोरी, वरिष्ठ नागरिक गौतम गजबल्ला और वरिष्ठ पत्रकार सीताराम शर्मा सहित कांकेर गोविंदपुर और जिले के प्रतिष्ठित नागरिक, ग्रामीण और मानस गान प्रतियोगी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *