मुख्य-सचिव बदलते ही प्रशासनिक सर्जरी, 14 IAS को नई जिम्मेदारी:राजनांदगांव कलेक्टर बने जितेंद्र यादव, पी. दयानंद DPR से बाहर; रोहित यादव की एंट्री

छत्तीसगढ़ में नए मुख्य सचिव विकास शील के पदभार ग्रहण करते ही 14 IAS अफसरों के विभागीय प्रभार में फेरबदल और तबादला किया गया है। जितेंद्र यादव राजनांदगांव कलेक्टर बनाए गए हैं। पी. दयानंद जनसंपर्क विभाग से बाहर हो गए, उनकी जगह पर रोहित यादव की एंट्री हुई है। जारी आदेश के मुताबिक, कई वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वहीं कुछ अधिकारियों को उनके मौजूदा प्रभारों से मुक्त भी किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव रजत कुमार ने आदेश जारी किया है। जानिए किसको कहां मिली जिम्मेदारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *