रजक गाडगे सम्मेलन में सीएम ने किए कई बड़े ऐलान:धोबी समाज को मिलेगा किफायती लोन, 70 लाख महिलाओं को हर माह 1000 रुपए

बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय रजक युवा गाडगे सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि रजक समाज के विकास के लिए रजककार विकास बोर्ड बनाया गया है। इस बोर्ड के माध्यम से समाज के लोगों को अपने पुश्तैनी व्यवसाय के लिए कम ब्याज पर लोन मिलेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने भ्रष्टाचार रोकने के लिए अभिसरण विभाग की स्थापना की है। सभी कार्य अब ऑनलाइन मोड पर होने से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी के तहत सरकार अपने सभी वादे पूरे कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्रियों के योगदान को सराहा साय ने सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए बताया कि किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की गई है। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 70 लाख महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपए दिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के 15 वर्षीय कार्यकाल की सराहना की। उन्होंने कहा कि डॉ. सिंह के प्रयासों से राज्य में भुखमरी की समस्या का समाधान हुआ। साथ ही उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने छत्तीसगढ़ को अलग राज्य का दर्जा दिया। नई उद्योग नीति से सभी वर्गों को मिलेगा फायदा: मुख्यमंत्री साय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य सरकार ने नई उद्योग नीति लागू की है, जिसका उद्देश्य महिलाओं, अनुसूचित जाति-जनजाति और दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना है। इस नीति के तहत इन्हें उद्योग स्थापित करने और रोजगार पाने में विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। साय ने बताया कि नई नीति से प्रेरित होकर पिछले छह से आठ महीनों में लगभग 6.5 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव सरकार को प्राप्त हुए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि युवाओं को भी रोजगार देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पिछले डेढ़ साल में करीब 10 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। इसके अलावा, 5 हजार शिक्षकों की भर्ती के लिए जल्द ही विज्ञापन जारी किया जाएगा। कार्यक्रम में ये शामिल रहे
कार्यक्रम में साय ने रजक समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, प्रबुद्धजनों और समाजसेवियों को धोबी समाज की ओर शाल, श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। अध्यक्षता रजककार विकास बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद रजक ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह, सुशांत शुक्ला, क्रेडा अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी,जिला भाजपा के अध्यक्ष दीपक सिंह उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन सुप्रसिद्ध लोकगायिका रजनी रजक ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *