भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में शुक्रवार (19 सितंबर) को आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान एवं जीएसटी रिफॉर्म्स को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जीएसटी सुधार आम आदमी और उद्योग जगत दोनों के लिए राहत देने वाले साबित होंगे। टैक्स स्लैब सरलीकरण और कर में कटौती से बचत बढ़ेगी और व्यापार में सुगमता आएगी। उन्होंने कहा कि सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्योगों को इसका विशेष लाभ मिलेगा। चार स्लैब को घटाकर दो कर देना आमजन के लिए बड़ी राहत: सांसद जोशी सांसद सी.पी. जोशी ने जीएसटी सुधारों को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि चार स्लैब को घटाकर दो कर देना आमजन के लिए बड़ी राहत है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाना भाजपा का लक्ष्य है। आने वाले तीन महीनों में महिला और युवा उद्यमियों के लिए सम्मेलन और कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। दैनिक जीवन में स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करना चाहिए: किरण देव प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना तभी सफल होगी जब लोग अपने दैनिक जीवन में स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करेंगे। भारत योग और आयुर्वेद के जरिए पहले ही विश्व में पहचान बना चुका है, अब हमें स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग से अर्थव्यवस्था को और मजबूती देनी है। कोविड-19 काल में स्वदेशी वैक्सीन निर्माण से हुई आत्मनिर्भर भारत की शुरुआत: सांसद चौधरी सांसद रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की शुरुआत कोविड-19 काल में स्वदेशी वैक्सीन निर्माण से हुई थी। आज यदि 140 करोड़ लोग स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करें तो भारत आत्मनिर्भर बनने से कोई नहीं रोक सकता। प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने कहा कि जीएसटी काउंसिल का हालिया फैसला आर्थिक सुधार की दिशा में स्वर्णिम कदम है। इससे समाज के हर वर्ग को फायदा मिलेगा और नागरिकों का जीवन सरल होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा सांसद सी.पी. जोशी, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, सांसद रूपकुमारी चौधरी, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन समेत केंद्रीय मंत्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा मौजूद रहे। इसके साथ ही बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ता भी शामिल हुए। संचालन अखिलेश सोनी ने किया और आभार हरपाल सिंह भामरा ने व्यक्त किया।
भाजपा-नेताओं ने जाना GST रिफॉर्म के फायदे..अब प्रदेशवासियों को बताएंगे:CM बोले- कारोबारियों, आम परिवार को मिलेगा लाभ; टैक्स के पैसे बचेंगे

















Leave a Reply