Advertisement

मवेशियों को बचाने कार पलटी, परिवार के 3 की मौत:चंद्रपुर से धनबाद लौट रहा था परिवार, महासमुंद NH-53 पर हुआ हादसा, 2 गंभीर घायल

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में नेशनल हाईवे-53 पर बीती रात मवेशियों को बचाने की कोशिश में तेज रफ्तार कार पलट गई। इस हादसे में कार में सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। दो गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रायपुर रेफर किया गया। यह घटना मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम जामपाली के पास हुई। परिवार महाराष्ट्र से झारखंड लौट रहा था। मवेशियों को बचाने में हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, रात करीब 2 बजे महाराष्ट्र के चंद्रपुर से धनबाद (झारखंड) जा रही एक स्विफ्ट कार (JH 10 CJ 1511) मवेशियों को बचाने की कोशिश में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कार सवार 32 वर्षीय शमा खान, 9 वर्षीय जरीन खान और 19 वर्षीय आतिश खान की मौके पर ही मौत हो गई। कार चला रहे 25 वर्षीय सिबू खान और 45 वर्षीय अफरोज खान गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में घायल रायपुर रेफर घायलों को पिथौरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार दिया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रायपुर रेफर किया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। बताया गया है कि सभी लोग किसी काम से चंद्रपुर गए थे और देर रात घर लौटते समय यह हादसा हुआ। हादसे में कार बुरी तरह डैमेज हो गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। ………………………………………. क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें पुल की रेलिंग से कार टकराई, 4 दोस्त जिंदा जले…VIDEO:छत्तीसगढ़ के कांकेर में NH-30 पर हादसा; पुल निर्माण के चलते डायवर्ट थी सड़क छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के आतुरगांव में एक कार पुल से जा टकराई, हादसे में 4 दोस्त जिंदा जल गए। 18 जुलाई की रात 1 बजे नेशनल हाईवे 30 पर यह हादसा हुआ। स्विफ्ट डिजायर कार में 6 युवक सवार थे, इनमें 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *